ब्रेकिंग
DA Hike Chhattisgarh News: भाजपा के घोषणापत्र का हवाला देकर फेडरेशन ने सरकार से की मांग, समय पर डीए ... MP Crime News: इंदौर जेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया जेल प्रहरी खंडवा जेल... Panna Lokayukta Trap: पन्ना में जल संसाधन विभाग के दो कर्मचारी 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिर... Indore Congress News: दिल्ली चलो जन मार्च के लिए इंदौर में जोर-शोर से तैयारियां, राहुल गांधी के समर्... Narmadapuram News: त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा, दक्षिण भारत और दिल्ली के बीच चलाई गई स्पेश... Ujjain Kshipra River News: सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा नदी की बदहाली पर विशेषज्ञों की चिंता, 5 देशों... Sheopur News: कुपोषण प्रभावित कराहल में भगवान भरोसे चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र, महीनों से गायब मिलेंगी ... Madhya Pradesh Toll Plaza News: एमपी के 149 टोल प्लाजा होंगे डिजिटल नेटवर्क से लैस, भोपाल मुख्यालय स... Shahdol Tiger Attack: शहडोल में गाय ढूंढने जंगल गए ग्रामीण पर टाइगर ने किया हमला, दर्दनाक मौत से गां... Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, बालाघाट के 100 नक्सल प्रभावित गांवों के विकास के लि...
मध्यप्रदेश

जुलवानिया रोड का तीसरी बार काम बंद, खंडवा व सनावद रोड पर गड्ढे ही गड्ढे

खरगोन। खरगोन शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर गड्ढे है। इससे दुर्घटना की आशंका है। जुलवानिया रोड पर तीसरी बार काम बंद है तो खंडवा रोड और सनावद रोड पर गड्ढों से लोगों को परेशानी हो रही है। कई जगह तो एक फीट तक के गड्ढे हैं। कई वाहन चालक गिर रहे हैं। नवग्रह तिराहे से लेकर जुलवानिया नाका तक तीन करोड़ से ज्यादा की सीमेंट रोड का काम बंद हो गया है।

नगर पालिका नहीं बना रही रोड

यहां तीसरी बार काम बंद किया गया है। यहां के लोगों का आरोप है कि गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार ने प्लांट नहीं बनाया है। नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहा है। शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं हो रहा है। उधर, खंडवा रोड पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। रात में लोग गिर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद नगर पालिका रोड नहीं बना रही है। सनावद रोड करीब एक साल पहले बनाया था।

रोड पर ही लगा है पोल

यहां कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा पोल शिफ्टिंग भी नहीं किया है। रोड पर ही पोल है। इससे यातायात बाधित होता है। इसके अलावा जैतापुर में नहर के दोनों ओर तीन फीट की रोड न बनाकर लोहे की जालियां लगा दी है। इससे रोड संकरा हो गया है।

मोरटक्का पुल दो सप्ताह से बंद

निममानुसार दोनों ओर रोड बनाना चाहिए। मोरटक्का पुल दो सप्ताह से बंद हैं। इसके चलते भारी वाहनों का आवागमन खरगोन, खंडवा, कसरावद से हो रहा है। रोजाना सैकड़ों वाहन निकलते हैं। इसके चलते भी सड़क खराब हो रही है। क्योंकि भारी वाहनों के लगातार चलने से सड़क उखड़ रही है। कई जगह गड्ढे हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button