ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
टेक्नोलॉजी

Instagram से करें जरूरतमंद लोगों की मदद, चैरिटी के लिए ऐसे चलाएं फंडरेजर कैंपेन

क्या आप किसी जरूरतमंद की मदद करना चाहते हैं? आप इंस्टाग्राम पर आसानी से एक नॉन-प्रॉफिट फंडरेजर कैंपेन शुरू कर सकते हैं. इंस्टाग्राम पर फंडरेजर पोस्ट से पैसे जुटाए जा सकते हैं, जिससे जरूरतमंदों की मदद हो सकती है. यह फंडरेजर पोस्ट 30 दिन के लिए एक्टिव रहता है, लेकिन आप चाहे तो इसकी समयसीमा बदल सकते हैं. जरूरत के मुताबिक पोस्ट की समयसीमा बढ़ाई जा सकती है, और 30 दिन से पहले खत्म भी की जा सकती है.

अगर आप भी इंस्टाग्राम पर फंडरेजर शुरू करना चाहते हैं, तो कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा. आइए जानते है कि इंस्टाग्राम पर फंडरेजर कैंपेन कैसे शुरू किया जा सकता है.

Instagram Fundraiser: स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • इंस्टाग्राम को खोलें और ‘+’ निशान पर टैप करें.
  • अपनी फीड पर नीचे या राइट ससाइड में स्वाइप करें.
  • इमेज अपलोड करें और ‘Next’ पर टैप करें.
  • अब पोस्ट को क्रॉप या फिल्टर करें और ‘Next’ पर टैप करें.
  • ‘Add fundraiser’ पर टैप करके जिसे आप सपोर्ट करना चाहते हैं, वो नॉन-प्रॉफिट ऑप्शन चुनें.
  • ‘Fundraiser Details’ पेज पर जाने के लिए ‘Edit fundraiser’ पर टैप करें.
  • यहां फंडरेजर की डिटेल्स भरकर ‘Done’ पर टैप करके ‘Share’ पर टैप करें.

फंडरेजर पोस्ट की समयसीमा बढ़ाने का तरीका

ऊपर की प्रोसेस को फॉलो करके फंडरेजर पोस्ट शेयर हो जाएगी. अगर आप इस पोस्ट को ज्यादा समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं, तो इसकी समयसीमा को बढ़ाना होगा. जिस फंडरेजर पोस्ट की समयसीमा आप बढ़ाना चाहते हैं, इंस्टाग्राम पर उस पोस्ट को खोलें. ऊपर राइट कॉर्नर पर थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करके ‘Extend fundraiser’ चुनें. यहां से आप पोस्ट की डेट को बढ़ा सकते हैं.

इस बाद का ध्यान रहे कि ध्यान आप अपने फंडरेजर को तब तक नहीं बढ़ा सकते जब तक कि लास्ट डेट 30 दिनों में न हो. अगर आपका फंडरेजर 30 दिनों से कम समय में खत्म होने वाला है, तो आप इसे एक बार बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा फंडरेजर की सुविधा केवल चुनिंदा लोकेशन पर ही उपलब्ध है. यह फीचर हर जगह काम नहीं करता है.

Related Articles

Back to top button