ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

LIVE: पीएम मोदी की देश से अपील- 2 अक्टूबर तक सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करें अपने घर

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मधुरा में पशु आरोग्य मेले में पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मथुरा के वेटरनरी विश्वविद्यालय में पशु आरोग्य मेले की शुरुआत की। इसके साथ ही पशुओं में होने वाली अलग-अलग बीमारियों के टीकाकरण कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। पीएम मोदी ने देश भर के लिए 40 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्लास्टिक रोक पर भी बोले पीएम नरेंद्र मोदी

जिस दौरान उन्होंने जनता को प्लास्टिक यूज की इस्तेमाल न करने के लिए जनता से अपील की है। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को खत्म करने की मुहिम की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मथुरा में बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वह 2 अक्टूबर तक अपने घरों, दफ्तरों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त कर लें। पीएम मोदी ने कहा कि आज के कार्यक्रम को प्लास्टिक के कचरे से मुक्ति के लिए शुरू किया गया है, प्लास्टिक से पशुओं, नदियों, झील, तालाब में रहने वाले प्राणियों का नुकसान होता है। ऐसे में हमें सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाना होगा।

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि 2 अक्टूबर तक सभी लोग अपने घर, दफ्तर, आसपास की जगह को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करें। सिंगल यूज प्लास्टिक को रिसायकल किया जाएगा, जो रिसायकल नहीं किया जाएगा उनका इस्तेमाल सड़क बनाने में किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि अब आप अपने घर से बाहर जाएं तो सामान लेने के लिए साथ में झोला लेकर जाएं, सरकारी दफ्तरों में अब प्लास्टिक की बोतलों की बजाय मिट्टी के बर्तनों की व्यवस्था हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button