ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मनोरंजन

Truth Of Social Media: आपकी पसंदीदा इन महान हस्तियों के 50% Followers है फर्जी, टॉप पे है इनका नाम

सोशल मीडिया ने विज्ञापन की दुनिया बिलकुल बदल दी है। आज के समय में कंपनियां किसी सेलिब्रिटी से सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करवाने या इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कराने के लिए करोड़ों रुपये दे रही है।

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर यानी जिन लोगों का फेसबुक, ट्विटर , इंस्टाग्राम पर जलवा कायम है। वे लोग जिनके सोशल पेज के लाखों फोलोवर हैं। इनमें फिल्मी सितारे, राजनेता, खिलाड़ी या सोशल वर्कर शामिल हैं। जिन लोगों के लाखों फॉलोवर होते हैं, उनको कंपनियां अपने ब्रांड को प्रोमोट कराने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये देती हैं।

लेकिन, अमेरिका में हुए एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि इन सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर के आधे से ज्यादा फॉलोवर्स फर्जी होते हैं। इनमें दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। फर्जी फॉलोवर्स दिखाकर ये स्टार्स कंपनियों को करोड़ों रुपयों का चूना लगा रहे है।

लेकिन, सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स के फर्जीवाड़े से सबक लेते हुए ब्रांड्स भी संभल गए हैं। अब ब्रांड्स फॉलोवर्स को देखते हुए ब्रांड प्रोमोशन का पैसा नहीं देते बल्कि, इंफ्यूएंसर के प्रोमोशन से उनका ब्रांड कितने लोगों तक पहुंचा है, यह जांच करने के बाद पेमेंट किया जाता है।

बता दें कि ट्विटर फर्जी खातों के खिलाफ अभियान चलाता रहता है। पिछले दिनों महानायक अमिताभ बच्चन भी फर्जी फॉलोवर्स को लेकर चर्चा में आए थे। दरअसल, ट्विटर ने अपनी रेगुलर एक्टिविटी के तहत अमिताभ बच्चन के अकांउट से फर्जी अकांउट्स हटा दिए थे।

इस पर अमिताभ बच्चन ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, ‘ट्विटर तुमने मेरे प्रशंसकों की संख्या कम कर दी, हा हा हा हा…ये मज़ाक है।।अब तुम्हें छोड़ने का वक्त आ गया है, समंदर में और भी जहाज हैं जो ज्यादा मनोरंजक हैं।’

ऐसा नहीं है कि अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण या प्रियंका चोपड़ा के ही फर्जी फॉलोवर्स हैं। बल्कि शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, सलमान खान समेत तमाम दिग्गजों के 50 फीसदी से ज्यादा फॉलोवर्स फर्जी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button