ब्रेकिंग
MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग...
मनोरंजन

सलमान खान के साथ पहली बार आप सुनेंगे फीमेल Bigg Boss की आवाज!

इस बार फैंस के लिए बिग बॉस 13 में बहुत कुछ खास होने वाला है, क्योंकि उन्हें इस बार मनोरंजन का डब्ल डोज देखने को मिलेगा। यही नही बल्कि इस बार शो में कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं। शो के थीम और कॉन्सेप्ट को लेकर भी कड़ी मेहनत की गई है। इसी के साथ बिग बॉस को लेकर एक और नई खबर सामने आ रही है।

बता दें कि, खबरें हैं कि इस बार ओरिजिनल बिग बॉस वॉइस के साथ एक फीमेल बिग बॉस वॉइस को शो में इंट्रोड्यूस किया जाएगा। ऐसा बिग बॉस के इतिहास में पहली बार होगा जब फीमेल बिग बॉस की आवाज दर्शकों को सुनने को मिलेगी, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओरिजिनल बिग बॉस की आवाज बने अतुल कपूर को एक लेडी ज्वॉइन करेंगी। कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस मेल और फीमेल दोनों ही वॉइस में इंस्ट्रक्शन मिलेंगे, कई रिपोर्ट्स का ये भी दावा है कि फीमेल बिग बॉस वॉइस कंटेस्टेंट्स को कमांड देगी। खैर अभी इस पर ऑफिशियली कोई बयान नहीं आया है।

दूसरी तरफ खबरें हैं कि, सलमान खान के साथ एक-फीमेल होस्ट भी बिग बॉस में नजर आएंगी। अब ये कौन होंगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, खैर पिछले सीजन में भी दावा किया गया था कि सलमान खान के साथ एक फीमेल को-होस्ट भी होंगी।  जिसके लिए कटरीना कैफ का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर था, लेकिन ये सभी खबरें महज अफवाह निकलीं। सीजन 13 शुरू होने से पहले भी कई सारे दावे किए जा रहे हैं, बिग बॉस फैनक्लब अकाउंट्स पर शो से जुड़ी नई अपडेट्स रोजाना सामने आ रही है। अब देखना होगा इन खबरों में से कितना सच निकलता है, सीजन 13 के 29 सितंबर से शुरू होने की चर्चा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button