ब्रेकिंग
Suspended Jailer Arrested: महिला बंदियों से घरेलू काम करवाने वाली निलंबित जेलर दिव्या चौधरी कोटा से ... Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह...
देश

कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निपटने के लिए UP सरकार तैयार: दिनेश शर्मा

प्रयागराज: देशभर में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मंगलवार को कहा कि तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है। यहां प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होने उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने कोविड दिशा-निर्देश का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए हैं और विद्यालयों में बच्चों के टीकाकरण का काम तेजी से शुरू किया है।” उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वयस्कों का टीकाकरण लगभग 86 प्रतिशत के आसपास पहुंच चुका है। सभी जगह दवाओं, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रयासरत है। महामारी से निपटने के लिए सरकार तैयारी कर चुकी है।

उत्तर प्रदेश में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है लेकिन भविष्य की स्थिति के मद्देनजर सरकार आकलन कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों से जनता बहुत आकर्षित हुई है और यह संकेत जन विश्वास यात्रा के दौरान उमड़े अपार जनसमूह से मिलता है। मैं कह सकता हूं कि विपक्ष हताश और निराश है और दूसरे, तीसरे, चौथे नंबर के लिए उनके बीच आपस में होड़ है।”

शर्मा ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी (सपा) का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से, बसपा का मुकाबला कांग्रेस से और इन तीनों का मुकाबला ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से है। ये सभी पार्टियां आपस में मुकाबला करते हुए भाजपा का नाम लेती हैं ताकि वे भाजपा से अपनी तुलना कर सकें।” दीक्षांत समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नयी शिक्षा नीति को लागू करने में उत्तर प्रदेश अग्रणी रहा। राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध के कार्यों में आमूलचूल परिवर्तन हुए। विश्वविद्यालयों में दीन दयाल शोध पीठ, प्रोफेसर रज्जू भैया अक्षय ऊर्जा संस्थान, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन पीठ की स्थापना भी की गई। दीक्षांत समारोह के विशिष्ट अतिथि शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महाविद्यालयों के शिक्षकों को पीएचडी कराने के लिए आदेश जारी हुआ। साथ ही महाविद्यालयों के एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर को प्रोफेसर पदनाम देने का पहली बार आदेश जारी हुआ। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 76,000 से अधिक व्याख्यानों को डिजिटल लाइब्रेरी में अपलोड किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button