ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

CM योगी ने अलीगढ़ को दी बड़ी सौगात, 7 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश को 7 हजार करोड़ की लागत से बनी 660 मेगावाट विद्युत की सौगात दी है। इसके साथ ही बीते दिनों राज्य सरकार द्वारा छात्र छात्राओं को टेबलेट व स्मार्ट फोन देने के ऐलान को भी पूरा किया। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा जनता को दी गयी योजनाओं को गिनाया व उनके लाभ भी बताए और कई साल से बंजर पड़ी अलीगढ़ की चीनी साथा मील का निर्माण कराने का ऐलान किया।

वहीं, मंच से हुंकार भरते हुए मुख्यमंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों के सपने में भगवान श्रीकृष्ण आ रहे हैं और बोलते होंगे कि जो काम तुमने नहीं किया है वो भाजपा ने किया है। साथ ही श्रीकृष्ण उनको कोस रहे होंगे  कि जब आप सरकार में थे तो गोकुल, मथुरा, वृन्दावन में कुछ नहीं करा पाए । बल्कि कंस को ज़रूर जवाहर बाग में पैदा कर दिया।

उन्होंने कहा 2012 मे सबसे पहले दंगा कोसी कला में हुआ था । उसके बाद  मुज़फ़्फ़रनगर में दंगे, बरेली में दंगे, पश्चिमी यूपी में बेटियों से जो कुछ होता था किसी से कुछ छिपा नहीं है। यूपी दंगा मुक्त प्रदेश बन गया है। प्रदेश में दंगा नहीं गन्ना उत्पादन हो रहा है। पहले दंगे उत्पादन होते थे।

बता दें कि अखिलेश यादव ने लखनऊ में विजय यात्रा के दौरान कहा था कि भगवान श्री कृष्ण उनके सपनों में आते है और कहते है कि सपा की सरकार बनने वाली है। जिस पर आज सीएम योगी ने अलीगढ़ के पावर हाऊस के शिलान्यास पर पलटवार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button