ब्रेकिंग
Suspended Jailer Arrested: महिला बंदियों से घरेलू काम करवाने वाली निलंबित जेलर दिव्या चौधरी कोटा से ... Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह...
देश

नवोदय विद्यालय के छात्रों ने कमरे में बंद होकर शुरु किया भूख हड़ताल, मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रधानाचार्य के कथित दुर्व्यवहार से नाराज होकर खुद को एक कमरे में बंद कर अनशन शुरू कर दिया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बच्चों ने गुणवत्ताविहीन खाना दिए जाने और प्रधानाचार्य पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए यह अनशन शुरू किया। छात्रों ने पिछले 24 घंटे से खाना नहीं खाया है और खुद को एक बड़े हॉल में बंद कर लिया है।

वहीं, छात्रों के अनशन की बात सामने आने पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), उप जिलाधिकारी (एसडीएम) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित भारी संख्या में पुलिस बल नवोदय विद्यालय पहुंचे और छात्रों को मनाने का प्रयास किए। जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने मंगलवार को बताया कि छात्रों को समझाने की कोशिश की जा रही है तथा मामले की जांच भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button