ब्रेकिंग
संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर पूर्व जजों की चिंता: खुला पत्र जारी कर चुनाव आयोग और SIR का किय... Machanpally School News: पांचवीं कक्षा की परीक्षा का एक जवाब, जिसे पढ़कर हर कोई हो गया भावुक Seraikela News: सरायकेला के स्कूल में चोरों का धावा, मिड-डे मील का चावल, गैस सिलेंडर और बर्तन चोरी Rajasthan Ganja Cultivation: उदयपुर के नयावास में एनसीबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय... Kerala Crime News: महिला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर नाबालिग लड़के के यौन उत्पीड़न का आरोप, पॉक्सो एक्... Meerut News: शादी के महज 12 घंटे बाद दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आम के बाग में पेड़ से ल... Albendazole Tablet Side Effects: पेट के कीड़े की दवा खाते ही बेहोश हुए स्कूली बच्चे, उमरिया में मचा ... दिल्ली में जुलाई के CJP प्रदर्शन और हिंसा की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले: BNS के तहत दर्ज मामलों ... Shravasti News: श्रावस्ती में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, पोल लगाते समय करंट आने से दो ग्रामीणों क... Delhi Protest News: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली में हंगामा, राहुल गांधी के खिलाफ नारे...
देश

2 साल से फर्जी तरीके से भारत में रह रहा था श्रीलंकाई नागरिक, गिरफ्तार

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल में 32 साल पहले टूरिस्ट वीजा पर आए श्रीलंका के नागरिक पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है, जिसका 2 साल पहले ही वीजा खत्म गया था। इसके बावजूद भी वह भारत में रह रहा था। वहीं, इलाके के पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार मामला नखासा थाना इलाके का बताया जा रहा है। यहां के लोधी सराय निवासी अब्दुल कादिर मोहम्मद नजीर जो कि श्रीलंका का नागरिक है, वीजा खत्म होने के बाद भी 2 साल से भारत में रह रहा था। अब्दुल कादिर टूरिस्ट वीजा के आधार पर चेन्नई के रास्ते भारत आया था। जिसके बाद वह 1997 में संभल में रहने लगा और उसने यहां की लड़की से शादी कर ली। अब्दुल कादिर संभल में एक क्लीनिक चलाता है। 2019 को उसका वीजा खत्म हो गया। इसके बावजूद भी उसने वीजा के लिए आवेदन नहीं किया और बिना वीजा के भारत में रहने लगा। जो कि कानूनी अपराध है।

कुछ दिन पहले ही अब्दुल कादिर की पत्नी ने उच्च अधिकारियों से उसके पति के वीजा के मामले में बात की थी। जिसके बाद पुलिस ने अब्दुल कादिर के दस्तावेजों की जांच शुरु कर दी। जांच के दौरान अब्दुल कादिर के पास भारतीय पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित दस्तावेज हासिल किए गए । इसके बाद पुलिस अधिकारी सुशील कुमार ने आरोपी अब्दुल कादिर नजीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 14, 420, 467, 468 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।साथ ही आरोपी अब्दुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button