ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में खुला दूध दो रुपये हुआ सस्ता, अब 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा

इंदौर । इंदौर में खुले दूध के भाव में दो रुपये प्रति लीटर कमी की गई। दुग्ध संघ के इस निर्णय से आम उपभोक्ताओं को राहत मिली। अभी तक उपभोक्ताओं को जो दूध 58 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था वो अब 1 अक्टूबर से घर पहुंच सेवा सहित 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं दूध दुकानों पर जो खुला दूध 62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था, वो अब 60 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा।

इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भरत मथुरावाला के मुताबिक, अच्छी वर्षा होने के कारण हरे चारे की उपलब्धता और कपास्या खली के भाव में 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल, चापड़ में 700 से 550 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट होने के कारण दूध उत्पादन के लागत मूल्य में आंशिक कमी आई है।

फैट प्रणाली से होगा दूध का क्रय-विक्रय

दूध की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए फैट प्रणाली से दूध का क्रय विक्रय किया जाना तय किया गया है। अभी दूध विक्रेता किसानों से 8.40 पैसे प्रति फैट के हिसाब से दूध ले रहे थे। अब किसानों से 8.10 पैसे प्रति फैट के हिसाब से दूध लिया जाएगा।

पांच प्रतिशत की सब्सिडी दे राज्य सरकार

इसके अलावा दूध विक्रेता संघ ने राज्य शासन से छोटे दूध उत्पादकों को प्रति लीटर पांच प्रतिशत की सब्सिडी देने की मांग की है। इससे दूध उत्पादकों का रजिस्ट्रेशन भी बढ़ेगा और वे रजिस्टर्ड व्यापारियों को दूध की बिक्री कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button