ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

किताब देने के बहाने स्कूल बुलाकर छात्रा से की छेड़छाड़, शिक्षक गिरफ्तार

मंदसौर जिले के अंतिम छोर पर बसे गांधीसागर में एक शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। शिक्षक ने छुट्टी के दिन भी छात्रा को किताब देने के बहाने स्कूल में बुलाया था।

मंदसौर जिले में बालिकाओं व महिलाओं पर अत्याचार, छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे है। अभी शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था और अब गांधी जयंती पर ही गांधीसागर में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हो गई।

स्वजनों ने थाने पर की शिकायत

गांधीसागर के शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक जगदीश पाटीदार ने गांधी जयंती की छुट्टी होने के बावजूद सोमवार को स्कूल की छात्राओं को पुस्तक देने के लिए बुलाया। उनमें से एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। बाद में छात्रा ने स्वजनों के साथ जाकर थाने में शिकायत की।

पुलिस ने आरोपित शिक्षक जगदीश पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है। इधर शासकिय स्कूल खखराई में मंगलवार को शिक्षक ही नहीं पहुंचे। दोपहर 1 बजे तक ताला लगा होने के कारण बच्चे मायूस होकर घर लौट गए।

Related Articles

Back to top button