ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

Newsclick के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए, कल ऑफिस हुआ था सील

गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दायर एक मामले में गिरफ्तार ऑनलाइन समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती को सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ‘न्यूजक्लिक’ पर चीन के समर्थन में प्रचार करने के लिए धन लेने का आरोप है।

कोर्ट ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा 
पुलिस ने मंगलवार को ‘न्यूजक्लिक’ और उसके पत्रकारों से जुड़े 30 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे थे, मामले के संबंध में कई पत्रकारों से पूछताछ की थी तथा पुरकायस्थ एवं चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुरकायस्थ और चक्रवर्ती को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली में ‘न्यूजक्लिक’ के कार्यालय को सील कर दिया।

डिजिटल उपकरण और दस्तावेज किए गए जब्त 
अधिकारियों ने पहले कहा था कि 46 ‘‘संदिग्धों” से पूछताछ की गई और लैपटॉप एवं मोबाइल फोन सहित डिजिटल उपकरणों तथा दस्तावेजों को जांच के लिए जब्त किया गया। छापेमारी की कार्रवाई मंगलवार सुबह शुरू हुई थी और यह दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में केंद्रित थी। जिन लोगों से पूछताछ की गई, उनमें पत्रकार उर्मिलेश, औनिंद्यो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा, परंजय गुहा ठाकुरता के साथ-साथ इतिहासकार सोहेल हाशमी, व्यंग्यकार संजय राजौरा और सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट के डी रघुनंदन शामिल थे। छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया।

Related Articles

Back to top button