ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
मध्यप्रदेश

लाड़ली बहनों के खाते में आज बुरहानपुर से राशि डालेंगे मुख्यमंत्री श‍िवराज

बुरहानपुर । लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह की दस तारीख को होने वाला राशि अंतरण कार्यक्रम इस बार बुरहानपुर में आयोजित होगा। आज दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रेणुका मंडी परिसर से बहनों के खाते में योजना की राशि डालेंगे।

विशाल डोम बनाया

कार्यक्रम स्थल पर करीब अस्सी हजार वर्गफीट में विशाल डोम तैयार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इसमें एक लाख लोग आराम से बैठ सकते हैं। प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने सोमवार को संभागायुक्त माल सिंह भी बुरहानपुर पहुंचे थे। उन्होंने मंगलवार को भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कलेक्टर भव्या मित्तल सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। वाहन पार्किंग, हेलिपैड, सुरक्षा प्रबंध, परिवहन व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

एक घंटा तक बुरहानपुर में रहेंगे सीएम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रेणुका मंडी स्थित हेलिपैड पर उतरेंगे और एक घंटे तक जिले में रहेंगे। इस दौरान करीब चार सौ करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी करेंगे।

आचार संहिता से पहले कार्यक्रम

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर के बाद कभी भी अचार संहिता लग सकती है। इसलिए इस माह लाड़ली बहना योजना की राशि छह दिन पहले ही महिलाओं के खाते में डाली जा रही है। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व मंत्री महापौर माधुरी पटेल, अर्चना चिटनिस सहित अन्य भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button