ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
खेल

टिकट मांगने वालों से परेशान हुए विराट कोहली बोले- घर पर बैठकर ही मैच देखें

मुंबई। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC Cricket World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर, गुरुवार से होने जा रही है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर, रविवार को ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) से चेन्नई में है।

इस बीच, टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने दोस्तों और जान-पहचान वालों से अनूठी अपील की है। दरअसल, विराट कोहली मैच के टिकट मांगने वालों से परेशान हो गए हैं।

विराट कोहली ने अपने दोस्तों और परिचितों से अनुरोध किया है कि वे मैच टिकटों को लेकर उन्हें परेशान न करें। रविवार को चेन्नई में होने वाले भारत – ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं। ऐसे में टिकटों की मारा-मारी का असर खिलाड़ियों पर भी पड़ रहा है।

कोहली ने सभी से अपील की है कि वे टिकट के चक्कर में ना पड़ें और घर पर बैठकर आराम से मैच देखें। विराट नहीं चाहते कि किसी भी कारण से उनका ध्यान भटके।

Virat Kohli on Instagram

विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में हंसती हुई इमोजी के साथ लिखा, ‘जैसा कि हम विश्व कप के करीब हैं, मैं विनम्रतापूर्वक अपने सभी दोस्तों को बताना चाहूंगा कि आप पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुझसे टिकटों के लिए अनुरोध न करें। कृपया अपने घरों से आनंद लें।’

टिकट के लिए परेशान होने वाले कोहली पहले नहीं

टिकट के लिए परेशान होने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली पहले खिलाड़ी नहीं हैं। इससे पहले हरभजन सिंह, युवराज सिंह और आशीष नेहरा जैसे जाने-माने पूर्व क्रिकेटरों ने अपने ऐसे ही अनुभवों को खुलकर साझा किया है। यह घटनाक्रम भारत और पाकिस्तान के बीच 2011 विश्व कप सेमीफाइनल का है। तब इन खिलाड़ियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button