ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
उत्तरप्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- मैं व्यक्तिगत तौर पर जातिगत जनगणना का विरोधी नहीं हूं

प्रयागराज: बिहार सरकार की ओर से जातिगत जनगणना की रिपोर्ट जारी किए जाने के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर ऐसी जनगणना के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जो लोग इसके नाम पर वोट बैंक तैयार करने के ख्वाब देख रहे हैं, उनका ख्वाब मुंगेरी लाल का हसीन सपना बनकर रह जाएगा।

यहां संवाददाता सम्मेलन में मौर्य ने कहा, “ये विपक्षी दल जब सत्ता में थे तब उन्होंने गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं किया । अब सत्ता में आने के लिए वे ये सारे प्रयोग कर रहे हैं।” उपमुख्यमंत्री ने कहा, “सत्ता से बेदखल होने के बाद यह सारा प्रयोग सत्ता में आने के लिए है। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए ये परिवारवादी राजनीतिक दल केवल एक सूत्री एजेंडा चला रहे हैं। अगर 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बन जाएगी तो इन लोगों के खिलाफ जो अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है, वह पूरी हो जाएगी और सजा मिलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।” वर्ष 2025 में यहां लगने वाले महाकुम्भ मेले की तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रयागराज में रिंग रोड के तीन चरण की निविदा की प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में अंत्येष्टि संस्कार के लिए दारागंज घाट, रसूलाबाद घाट, छतनाग घाट और अन्य घाटों में शवदाह सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी जो इसकी कार्ययोजना तैयार करेगी। मौर्य ने कहा, “कुम्भ की परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही गंगा नदी के तट पर दशाश्वमेध घाट से सीडीए पेंशन तक ‘रीवरफ्रंट’ बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।”

Related Articles

Back to top button