ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

चुनावी राज्यों की एक रैली छोड़कर हिंसा से जूझ रहे मणिपुर का दौरा करें, PM मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की सलाह

रायगढ़: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर झूठों के सरदार बताया है। साथ ही उन्हें चुनावी राज्यों की एक रैली छोड़कर मणिपुर का दौरा करने की सलाह दी है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे आज रायगढ़ में आयोजित छत्तीसगढ़ सरकार के भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि चुनावी राज्यों में एक रैली कम करके पीएम मोदी को मणिपुर जाना चाहिए। 6 माह से अधिक समय हो गया है, राज्य हिंसा की आग में जल रहा है। महिलाओं को निर्वस्त्र कर उन्हें मारा गया हैं। मणिपुर भी देश का हिस्सा है। देश के किसी राज्य में स्थिति इतनी खराब हो और देश के लोग वहां के हालात पर चिन्ता कर रहे हो, उस पर प्रधानमंत्री का चुप्पी साधे रहना आश्चर्यजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी की चुप्पी की वजह से वहां हिंसा और अशान्ति चल रही है। वह हिम्मत हार चुके हैं, अगर उनमें हिम्मत है तो जाकर वहां की समस्या को उऩ्हें सुलझाना चाहिए।

दो लोग चला रहे सरकार- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दौरा किया, बाद में 21 सांसदों के दल ने दौरा किया फिर प्रधानमंत्री वहां क्यों नहीं जाते। उनके पीछे तो सुरक्षा का बहुत बड़ा तंत्र साये की तरह रहता है। उन्होंने कहा कि आप डर रहे हो, इसलिए नहीं जा रहे हो।  कांग्रेस को आउटसोर्सिंग के आरोप का जिक्र करते हुए खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा कि सच्चाई तो यह हैं कि भाजपा की आउटसोर्सिंग अडानी और बड़े बड़े लोगों को कर दी गई है। वह भाजपा को चला रहे हैं। हम तुम्हारे जैसे आउटसोर्सिंग करने वाले लोग नहीं है। लोकतंत्र के तहत सबको साथ लेकर चलना पड़ता है। दो लोग सरकार चला रहे हैं। मोदी निर्णय लेते है और अमित शाह उसे क्रियान्वित करते है। सरकार में किसी और को कुछ पता नहीं होता।

राज्य सरकारें को ईडी-आईटी, विजिलेंस, सीबीआई के नाम से धमकाते है पीएम मोदी- खड़गे

खड़गे ने कहा कि विपक्षी मुख्यमंत्रियों से मोदी ने उनके राज्य की जरूरतों और समस्याओं पर कभी चर्चा की जरूरत नहीं समझी, और बड़ी बड़ी बाते करते हैं। राज्य सरकारों को मदद करने की बजाय उल्टे उन्हें धमकाते रहते है कि हमारी बातें सुनों नहीं तो ईडी, आईटी, विजिलेंस, सीबीआई भेज देंगे। जब इन एजेन्सियों से सरकार चलाना है तो फिर आपकी क्या जरूरत है।

पीएम मोदी यहां भी जाते हैं, झूठ बोलकर आते हैं- खड़गे

खड़गे ने कहा कि जहां भी पीएम मोदी जाते है वहां झूठ बोलकर आते है। छत्तीसगढ़ आए तो यहां झूठ बोला। राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना गए वहां भी झूठ बोलकर आए। ..मैं नौ वर्षों से उनके झूठ को सुन रहा हूं, वह झूठों के सरदार हैं..। प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी, 15 लाख सभी के खाते में आने, किसानों की आमदनी दूनी होने की बातें कहीं, एक झूठ हो तो ठीक है, वह तो झूठ पर झूठ बोलते है।

Related Articles

Back to top button