ब्रेकिंग
Jharkhand Missing Case: मानसिक विक्षिप्तता के कारण दो दशक पहले घर से निकले थे अवधेश राम, पुलिस और एन... Jamshedpur News: जुगसलाई में पुलिस ने नाकाम की हत्या की साजिश, जिला बदर अपराधी समेत 10 आरोपी गिरफ्ता... Ranchi News: रांची में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, प्रदर्शन के दौरान जमकर हुई नारेबाजी और फेंके ग... Dhanbad News: धनबाद-गोमो रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, राजधानी एक्सप्रेस को रोक... Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच... Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में चमत्कार, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला इलाज के बाद सकुशल अपने घर... Bokaro News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा ... Palamu News: चर्चित विनीत तिवारी अपहरण हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी झांसी से गिरफ्तार, पु... Dhamtari News: स्वीडन में चमके धमतरी के सत्यांशु दीप, स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप में भारत को दिलाया क... Kawardha News: प्रधानमंत्री जन-मन योजना से बदली कवर्धा के वनांचल की तस्वीर, 3 किमी लंबी पक्की सड़क से...
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे इंदौर में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की 1024 आवासीय इकाइयों का वर्चुअल लोकार्पण

इंदौर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इंदौर में तैयार लाइट हाउस प्रोजेक्ट की 1024 आवासीय इकाइयों का वर्चुअल लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच अक्टूबर को जबलपुर से करेंगे। समारोह का सीधा प्रसारण गुलमर्ग परिसर ग्राम कनाड़िया में दोपहर ढाई से सवा तीन बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, महापौर परिषद के सदस्य और हितग्राही आदि उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रही आवासीय इकाइयों की गुणवत्ता सुधारने और कार्य में गति लाने के उद्देश्य से केंद्र शासन ने ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलाजी चैलेंज-इंडिया शुरू किया है। लाइट हाउस प्रोजेक्ट के रूप में कनाडिया क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक से 128 करोड़ रुपये की लागत से वन बीएचके के 1024 आवासीय इकाइयां बनाई गई हैं। ये इकाइयां ड्राई वाल तकनीक से तैयार की गई हैं।

इसमें दीवार वजन में हल्की तथा उष्म एवं ध्वनि अवरोधक होती हैं। इससे ऊर्जा की कम खपत होती है। 29.04 वर्गमीटर कारपेट एरिया के उक्त वन बीएचके आवासीय इकाईयों में विद्युत, पेयजल, सीवरेज इत्यादि मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ लिफ्ट, कम्युनिटी हाल, पार्किंग स्पेस, ग्रीन स्पेस, सालिड वेस्ट मैंनेजमेंट जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। साढ़े 12 लाख रुपये की लागत से तैयार ये आवासीय इकाइयां सिर्फ छह लाख रुपये में उपलब्ध करवाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button