ब्रेकिंग
Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ...
टेक्नोलॉजी

वाट्सएप पर आ रहा है ये नया फीचर, चैनल पर दे सकेंगे रिप्लाई

नई दिल्ली। वाट्सएप अब यूजर्स के लिए एक निया फीचर लाने जा रहा है। कुछ दिनों पहले वाट्सएप ने चैनल फीचर का लांच किया था। इसके जरिए आप सेलिब्रिटी का चैनल ज्वाइन कर सकते हैं और खुद का चैनल भी बना सकते हैं। इसके बाद अब वाट्सएप चैनल में अब नए-नए फीचर जोड़े जा रहे हैं। हाल ही में आने वाले नए फीचर में वाट्सएप यूजर्स चैनल में आ रहे अपडेट्स पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे सकेंगे।

वाट्सएप पर आ रहा नया फीचर एंड्राइड मोबाइल में बीटा यूजर्स

वाट्सएप के बीटा यूजर्स को एंड्राइड में यह नए फीचर के साथ अपडेट दिया गया है। यह बाकी यूजर्स के लिए भी जल्द उपलब्ध होगा। इसके जरिए वे चैनल में अपडेट पर रिप्लाई भी दे सकेंगे।

सिक्योरिटी कोड आटोमैटिक होगा वैरिफाई

वाट्एसप में कुछ बीटा यूजर्स को नया फीचर अपडेट हुआ है। इसमें खास बात यह है कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के दौरान सिक्योरिटी कोड को आटोमटिक वेरिफाई हो जाता है। वाट्सएप का ऐप यूजर के बिना ही आटोमैटिक सिक्योरिटी कोड को वेरिफाई भी कर लेगा। अभी वाट्सएप के द्वारा सभी यूजर्स को खुद सिक्योरिटी कोड लाने का फीचर दे रहा था।

इस तरह वाट्सएप पर बनाएं चैनल

वाट्सएप पर चैनल बनाने के लिए अपडेट्स में जाकर चैनल के सामने दिए प्लस के आइकान को क्लिक करें।

– प्लस के आइकान पर क्लिक करने पर क्रिएट चैनल और फाइंड चैनल के आप्शन आएंगे।

– चैनल क्रिएट करने के लिए क्रिएट चैनल वाले आप्शन पर क्लिक करें और आनस्क्रीन गाइड को फालो करते हुए चैनल तैयार करें।

– अपने चैनल को नाम दें और इसमें दी जाने वाली जानकारी के बारे में कुछ डिटेल भी लिखें। इसके साथ ही चैनल को कस्टमाइज करने का आप्शन भी उपलब्ध होता है।

– चैनल के आइकान में आप अपनी या अन्य कोई फोटो या लोगो लगा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button