ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

BJP काे पछाड़कर झारखंड की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी ‘JMM’

झारखंड विधानसभा चुनाव की 81 सीटों पर हुए मतदान पर मतगणना अभी भी जारी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) गठबंधन की सरकार बनना तय हो गया है। करारी हार के बाद सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा कर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) को इससे भी हाथ धोना पड़ा है। रुझानों में जेएमएम, बीजेपी को पछाड़कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है।

ताजा जानकारी के मुताबिक बीजेपी को 24 जबकि जेएमएम को 29 सीटों पर बढ़त है। वहीं बात करें तीसरी सबसे बड़ी पार्टी की तो 14 सीटों के साथ कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। 4 सीटों के साथ आसजू चौथे स्थान पर हैं। जबकि 3-3 सीटों के साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

2 सीटों पर बढ़त बना चुकी बसपा को झटका
शुरुआती रुझानों में हुसैनाबाद और बिसरामपुर से बढ़त बना चुकी बसपा को बड़ा झटका लगा है। दोनों सीटों पर अब बसपा प्रत्याशी काफी पीछे चल रहे हैं। ऐसे में झारखंड में खाता खोलने का सपना देख रही बसपा को हार का सामना करना पड़ सकता है।

कौन कितनी सीट पर आगे?
PunjabKesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button