ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
खेल

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतने ही वनडे मैचों की भारतीय टीम चुनने के लिए सोमवार को मौजूदा चयन समिति अपनी अंतिम बैठक करेगी, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर ध्यान होगा। बुमराह ने हाल में भारत के अभ्यास सत्र में गेंदबाजी की थी, वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के लिए फिट हैं और उन्हें श्रीलंका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए या फिर 14 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए चुना जा सकता है।

बीसीसीआइ के एक सूत्र ने कहा, ‘दोनों सीरीज के लिए टीम का चयन दिल्ली में सोमवार को होगा। चयनकर्ता दोनों सीरीज के लिए टीम चुनेंगे। पूरी संभावना है कि एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में यह अंतिम चयन बैठक होगी।’ इसी के साथ प्रसाद और उनके मध्य क्षेत्र के साथी गगन खोड़ा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा और नए वर्ष के शुरू होने पर नए मुख्य चयनकर्ता के साथ पैनल सदस्य के नाम की घोषणा होने की भी उम्मीद है।

वहीं, जतिन परांजपे, सरनदीप सिंह और देवांग गांधी चयनसमिति में बने रहेंगे। पूरी संभावना है कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया सीरीज से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में चार महीने बाद वापसी करेंगे। वह ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ से उबर चुके हैं। हालांकि बुमराह ने अपना रिहैबिलिटेशन बीसीसीआइ की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में नहीं किया, इसलिए उन्हें एनसीए निदेशक राहुल द्रविड़ ने फिटनेस की मंजूरी वहीं से लेने के लिए कहा, जहां उन्होंने रिहैबिलिटेशन के लिए समय बिताया।

सूत्र ने कहा, ‘बुमराह के मामले में, भारतीय टीम के फिजियो नितिन पटेल और ट्रेनर निक वेब ने इस हफ्ते के शुरू में विशाखापत्तनम में उनकी जांच की। उन्होंने वहां पूरे एक्शन से गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलिया सीरीज 14 जनवरी से शुरू हो रही है तो वह एक रणजी मैच भी खेल सकते हैं। किसी भी मामले में यह इस पर भी निर्भर करेगा कि विराट कोहली इसे कैसे देखते हैं।’

कोहली के विडियो कांफ्रेंस के जरिये जुड़ने की उम्मीद है। दीपक चाहर की फिटनेस भी चिंता का विषय होगी क्योंकि इसके कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में नहीं खेल सके। शिखर धवन भी पूर्ण फिटनेस हासिल कर रहे हैं, लेकिन उन्हें वापसी के लिए कुछ घरेलू मैच खेलने पड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button