ब्रेकिंग
National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ...
देश

UP डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने कहा- सपा अध्यक्ष का आरोप हास्यास्पद

लखनऊः नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हिंसक विरोध ने राजनीतिक जगत को भी हिला कर रख दिया है। नेतागण सक्रिय हो गए हैं। सभी बढ़-चढ़ कर अपना-अपना मत दे रहे हैं। तमाम नेताओं के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का बयान आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि राजधानी सहित अन्य जिलों में हिंसा भड़काने में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का हाथ सामने आया है।

सपा अध्यक्ष का आरोप हास्यास्पद
दिनेश शर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव का आरोप हास्यास्पद के साथ-साथ गैर जिम्मेदाराना भी है, वह इसलिए क्योंकि उनके विचारों से खुद उनका परिवार ही सहमत नहीं है।

प्रदर्शन को हिंसक बनाने का किया गया प्रयास
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश के 21 जिलों में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में कुल 288 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं, इनमें से 62 कर्मी तो गोली लगने से घायल हुए। हिंसक प्रदर्शन ने 15 की जान ले ली। वहीं 500 से ऊपर तमंचे और खोखे बरामद हुए हैं। 705 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 4500 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

शांति व्यवस्था से नहीं होगा कोई समझौता
उन्होंने कहा कि उपद्रवियों ने राज्य की संपत्ति को बहुत नुकसान पहुंचाया है, जिसकी भरपाई सरकार उपद्रवियों की संपत्ति को कुर्क करके करेगी। प्रदेश सरकार उपद्रवियों को चिन्हित कर नोटिस भेज रही है। हालांकि निर्दोषों पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button