ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
खेल

चीते की रफ्तार से विराट कोहली ने लपका शानदार कैच बना डाला नया रिकॉर्ड देखें वीडियो

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में विश्व कप 2023 का 5वां मैच खेला गया। मुकाबले के शुरुआती कुछ मिनटों में विराट कोहली ने शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने साबित कर दिया कि उन्हें बेस्ट फील्डर क्यों कहा जाता है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल मार्श का कोहली ने एक अद्भुत कैच लपका। फिलहाल इसके लिए किंग कोहली की जमकर तारीफ हो रही है। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

विराट कोहली ने पकड़ा कैच

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह ने की। दूसरा ओवर मोहम्मद सिराज ने डाला। फिर तीसरे ओवर में बुमराह गेंदबाजी के लिए आए। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मिशेल मार्च ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद खेलने की कोशिश की, लेकिन बॉल ने बल्ले का किनारा लिया। ऐसा लग रहा था कि यह स्लिप और विकेटकीपर के बीच से जा रही है। तभी विराट कोहली ने अपनी बाईं ओर छलांग लगाई और गेंद को लपक लिया।

विराट कोहली ने बनाया रिकॉर्ड

विराट कोहली के नाम वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अधिक कैच लेने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। नॉन विकेटकीपर के तौर पर विश्व कप में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन गए। कोहली के नाम 27 मैचों में 15 कैच हो चुके हैं। उन्होंने अनिल कुंबले को पीछे कर दिया है। इससे पहले कपिल देव ने 26 मैचों में 12 और सचिन तेंदुलकर ने 45 मुकाबलों में 12 कैच लिए थे।

Related Articles

Back to top button