ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए भारत को प्लेइंग XI से किन दो खिलाड़ियों की करना चाहिए बाहर, गावस्कर ने दी सलाह

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को बनाए रखने के लिए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेला जाने वाला मुकाबला किसी भी हाल में जीतने की जरूरत है। वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच गंवाना भारी पड़ता नजर आ रहा है। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करने के लिए टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग इलेवन में किस तरह के बदलाव करने की जरूरत है जिसके बारे में पूर्व ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बताया है।

सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए ज्यादा नहीं सिर्फ दो बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि टीम से हार्दिक पांड्या को भुवनेश्वर कुमार के बाहर किए जाने की जरूरत है। गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक पर बात करते हुए कहा कि अगर हार्दिक पांड्या फिटनेस की समस्या को लेकर गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं तो ईशान किशन बेहतरीन फार्म में हैं। मुझे लगता है कि हार्दिक से पहले उनके नाम पर विचार किए जाने की जरूरत है। वहीं भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम में शार्दुल ठाकुर को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप कुछ और बदलाव करते हैं तो आप विपक्षी टीम को दिखाएंगे कि आप घबरा गए हैं।

हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन बुधवार को प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने नेट्स पर गेंदबाजी की। उन्हें प्रैक्टिस में गेंदबाजी करता देखकर उम्मीद की जा रही है कि शायद वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी करें। वहीं गावस्कर ने उम्मीद जताई की टीम में सिर्फ ये दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं और बाकी की टीम पहले जैसी ही रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा टीम में हुए बदलाव से विरोधी टीम को लगेगा की आप पैनिक हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत एक अच्छी टीम है और अगर वो एक मैच हार गया है तो इसका ये मतलब नहीं है कि वो आगे के मैच नहीं जीत पाएगा या खिताब नहीं जीत सकता है। अगर आप अगले चार मैच जीत जाते हैं तो आप सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं वहां से शायद फाइनल में भी। इस वजह से ज्यादा बदलाव की कोई जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button