ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
खेल

एशेज सीरीज को लेकर डेविड वार्नर ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी ट्राफी

सिडनी। ICC T20 World Cup 2021 के ठीक बाद इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज खेली जानी है। आस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने जा रही इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर कंगारू टीम के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। वार्नर को लगता है कि पांच मैचों की एशेज सीरीज में आस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड की टीम को 4-0 से हराएगी।

गुरुवार को एशेज सीरीज को लेकर डेविड वार्नर ने आस्ट्रेलिया की 4-0 से जीत की भविष्यवाणी श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2021 के मुकाबले से पहले सेन रेडियो स्टेशन के माध्यम से की है। डेविड वार्नर इन दिनों बेहद खराब फार्म से जूझ रहे हैं, लेकिन उनको लगता है कि उनकी फार्म ज्यादा चिंता का विषय नहीं है और वे जल्द टीम के लिए रन बनाते नजर आएंगे।

र्नर को सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा था और फिर दुबई में हुए आइपीएल के दूसरे भाग के छह मैचों से उनको बाहर बैठना पड़ा था। दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने भविष्यवाणी की है कि कंगारू टीम एशेज सीरीज में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करेगी और विरोधी टीम को 5-0 से धूल चटा देगी। पिछली बार इंग्लैंड में खेली गई एशेज सीरीज 2-2 से बराबर रही थी।

8 दिसंबर को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गाबा में खेला जाएगा। इसी सीरीज को लेकर बुधवार को वार्नर ने कहा यह सीरीज चुनौतीपूर्ण होने जा रही है। ग्लेन मैक्ग्रा को 5-0 से प्यार था, लेकिन मैं मौसम को देखते हुए 4-0 से टीम की जीत के साथ जाऊंगा। आस्ट्रेलिया में दिसंबर-जनवरी में मौसम खराब रहता है और ऐसे में डेविड वार्नर का कहना है कि एक मैच बारिश में धुल सकता है और इस वजह से टीम 4-0 से सीरीज अपने नाम करेगी।

Related Articles

Back to top button