ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त... Adani Power BHEL Deal Share Price Surge: अडानी पावर से 28,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना... Google Search AI Mode Button Removed Test: गूगल सर्च से हटा AI Mode का बटन? जानिए क्या है टेक दिग्गज... धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें लोहे, कांच और धारदार चीजें, वरना घर आएगी नकारात्मकता बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक... सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शा...
टेक्नोलॉजी

फेक न्यूज पर केंद्र सरकार सख्त! Facebook को किया जवाब-तलब, मांगी ये डिटेल्स

नई दिल्ली। केंद्र सरकार हेट स्पीड के आरोपों को लेकर सख्ती के मूड में है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने दिग्गज टेक कंपनी Facebook को पत्र लिखकर लिखित में जवाब देने को कहा है कि आखिर Facebook की तरफ से हेट स्पीच को लेकर क्या काम किये गये हैं। केंद्र सरकार की तरफ से Facebook ने कहा कि वो विस्तार में जानकारी दे कि उसने अब तक सोशल मीडिया पर फैलाये जाने वाली हेट स्पीच पर लगाम लगाने के लिए क्या-क्या काम किये हैं। साथ ही कंपनी ने क्या एल्गोरिदम यूज किया है। दरअसल ऐसा आरोप है कि Facebook अपने प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज और हेट स्पीड को रोकने में विफल रही है। ऐसे में केंद्र सरकार सख्ती के मूड में आ गयी है। वहीं अब सरकार की तरफ से इस मामले में Facebook को जवाब-तलब किया गया है।

Facebook के भारत में 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स 

बता दें कि भारत सरकार का यह कदम काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि हाल ही में इंटरनल डॉक्यूमेंट से मालूम चला है कि भारत गलत सूचनाओं और हेट स्पीच को लेकर कई मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है। इसके चलते भारत में बड़े पैमाने पर हिंसा भी फैली है। हेट स्पीड और गलत सूचनाओं को फैलाने में सोशल मीडिया का अहम रोल है। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook भारत में एक बड़ा मार्केट शेयर रखता है। भारत में Facebook के करीब 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।

केंद्र सरकार ने किया जवाब-तलब 

यूएस मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रिसर्चर ने दावा किया है कि सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी पर कई सारे ग्रुप्स और पेज मौजूद हैं, जहां भड़काऊ और भ्रामक कंटेंट मौजूद है। सूत्रों की मानें, तो मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड आईटी (MeitY) की तरफ से Facebook को एक पत्र लिखकर सोशल मीडिया की तरफ से उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी मांगी गयी है। हालांकि Facebook की तरफ से सरकार की तरफ से मांगे जाने वाले जवाब को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button