ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...
खेल

Gold Price Today: सोने की चमक बढ़ी, चांदी के दाम में गिरावट, जानिए ताजा रेट

नई दिल्ली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में सुधार के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी गुरुवार को सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। गुरुवार को दिल्ली में सोने की कीमत 112 रुपये बढ़कर 47,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं अपने, पिछले कारोबार में कीमती धातु 46,938 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

जहां एक तरफ सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिली तो वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत 203 रुपये की गिरावट के साथ 63,767 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पिछले कारोबार में चांदी की कीमत 63,970 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,803 डॉलर प्रति औंस और चांदी 24.12 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल के अनुसार, “कम अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और मिले-जुले वैश्विक संकेतों के साथ सोने की कीमतों में पिछले नुकसान की तुलना में सुधार देखने को मिला है।”

सोने का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोना 18 रुपये की तेजी के साथ 47,980 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने का अनुबंध 18 रुपये या 0.04 पीसद की तेजी के साथ 47,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान 10,402 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों की ताजा पोजीशन से सोने की कीमतों में तेजी आई। न्यूयॉर्क में सोना 0.27 फीसद बढ़कर 1,803.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी की वायदा कीमत

प्रतिभागियों के द्वारा अपने दांव को कम करने के कारण गुरुवार को चांदी का वायदा भाव 109 रुपये की गिरावट के साथ 65,056 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलीवरी का अनुबंध 109 रुपये या 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 65,056 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, इस दौरान 10,188 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

Related Articles

Back to top button