ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

जाति जनगणना के काम को पूरा करके ही छोड़ेगी कांग्रेस, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये बात

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनावी की तारीखों का ऐलान होते ही सभी राज्यों में आचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि CWC में जाति जनगणना पर प्रस्ताव पास हुआ। कांग्रेस शासित राज्यों में जाति जनगणना करवाएंगे।

उन्होंने कहा कि हम बीजेपी पर दबाव डालेंगे। अगर ये नहीं होगा, तो उन्हें (बीजेपी) पीछे हटना होगा। कांग्रेस जाति जनगणना के साथ है। राहुल ने ये भी कहा कि कांग्रेस जाति जनगणना के काम को पूरा करके ही छोड़ेगी। उसके बाद आर्थिक सर्वे भी कराया जाएगा। मोदी सरकार जाति जनगणना कराए या रास्ते से हटे।

#WATCH कांग्रेस अध्यक्ष ने हमारी जो सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली कार्य समिति ने निर्णय लिया है कि हम जातिगत जनगणना करवाएंगे और भाजपा को इसे करवाने पर भी ज़ोर डालेंगे और अगर वे नहीं करते हैं तो उन्हें पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि देश जातिगत जनगणना चाहता है। INDIA गठबंधन इसका समर्थन… https://t.co/DdDOmdIuvm pic.twitter.com/8Zzx1RyIPE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2023

Related Articles

Back to top button