ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

सरकारी वेबसाइट्स से मुख्यमंत्री, मंत्रियों की तस्वीर हटाई

भोपाल । सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मप्र चुनाव की आचार संहिता की घोषणा करते ही मध्य प्रदेश की सरकारी वेबसाइट से मुख्यमंत्री और मंत्रियों की तस्वीर और उनकी प्रोफाइल हटा दी है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आचार संहिता लागू होने के कारण बरगी दौरा निरस्त कर दिया है।

जानकारियां, आलेख और समाचार हटाए

जनसंपर्क विभाग ने मंत्री और मुख्यमंत्री से जुड़ी जानकारियां, आलेख और समाचार वेबसाइट से हटा दिए हैं। इसी तरह राज्य के समस्त विभागों ने भी अपनी -अपनी वेबसाइटों से मुख्यमंत्री या विभागीय मंत्री की तस्वीर लगे विज्ञापनों और प्रोफाइल हटाकर केवल विभागीय जानकारी के लिए सामग्री वेबसाइट पर सुरक्षित रखी है।

सेवानिवृत्त आइएएस अशोक शाह बने वाणिज्यिक कर अपीलीय बोर्ड के अध्यक्ष

सेवानिवृत्त आइएएस अशोक शाह को वाणिज्यिक कर अपीलीय बोर्ड के अध्यक्ष बनया गया है। शाह महिला एवं बाल विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

जयदीप गोविंद के निधन से वाणिज्यिक कर अपीलीय बोर्ड के अध्यक्ष के रिक्त हुए पद पर आचार संहिता के पहले अशोक शाह को पदस्थ किया गया। उन्होंने आदेश होने के बाद अध्यक्ष का पदभार भी ग्रहण कर लिया।

Related Articles

Back to top button