ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...
मध्यप्रदेश

सेंट्रल सेक्टर स्कालरशिप के लिए आवेदन शुरू, 31 दिसंबर तक होगा नवीनीकरण

भोपाल। सेंट्रल सेक्टर स्कालरशिप वर्ष 2023-24 के लिए नवीन एवं नवीनीकरण आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली व उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र के माध्यम से महाविद्यालयीन एवं विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों को वितरित की जाने वाली छात्रवृत्ति कालेज व विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दी जाती है।

इस संबंध में मंडल ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस छात्रवृत्ति के लिए आनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन 31 दिसंबर तक किए जा सकेंगे। मंडल की 12वीं परीक्षा वर्ष 2023 में 80 पसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी नवीन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करेंगे।

इसी के साथ 2019 से 2022 तक चयनित विद्यार्थी नवीनीकरण छात्रवृत्ति के लिए नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर जाकर आनलाइन आवेदन करेंगे। इसके लिए विद्यार्थी का आधार नंबर होना जरूरी है। मप्र में हर साल 4299 विद्यार्थियों काे छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना के तहत मप्र में हर साल 4299 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने का कोटा निर्धारित है। जिसमें 50-50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के लिए निर्धारित की गई है। इन अभ्यर्थियों में सभी वर्गों का कोटा आवंटित है।

यूजी के विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन

यह छात्रवृत्ति उन्हीं छात्रों को मिलेगी जो 2023-24 में नियमित रूप से किसी सरकारी या निजी कालेज या विश्वविद्यालय में यूजी कोर्स के लिए अध्ययनरत हैं। इसके लिए आवेदकों द्वारा किए गए आवेदन का संस्था स्तर और राज्य स्तर पर सत्यापन किया जाता है।मेरिट सूची में लिए गए विद्यार्थियों को ही छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है,इसलिए यह जरूरी नहीं है कि 80 पसेंटाइल से ज्यादा प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिले।हर साल 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।

Related Articles

Back to top button