ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में कथावाचक जया किशोरी की कथा निरस्त, कांग्रेस विधायक ने लगाए भाजपा पर ये आरोप

इंदौर। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने इंदौर में जया किशोरी की कथा को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया है। संजय शुक्ला ने कहा है कि भाजपा प्रशासन की बद नियति के कारण उन्हें भागवत कथा निरस्त करनी पड़ रही है। आयोजन में बीजेपी के द्वारा लगातार अड़ंगे डाले जा रहे थे। जिसके कारण यह कथा निरस्त कर रहे है।

इंदौर में IBC24 से बात करते हुए संजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा प्रशासन के कारण जया किशोरी जी की 7 दिन की भागवत कथा को निरस्त किया गया है। इस आयोजन के लिए सागर शुक्ला की ओर से प्रशासन को अनुमति का आवेदन दिया गया था लेकिन इस आवेदन पर कोई कार्रवाई न करते हुए पुलिस प्रशासन ने संजय शुक्ला के नाम से अनुमति जारी कर दी।

साथ ही इस अनुमति की शर्त क्रमांक दो में लिखा गया कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही अनुमति स्वत निरस्त हो जाएगी इस हिसाब से इसकी अनुमति खुद ही निरस्त हो गई अब यदि यह कथा का आयोजन होता है तो इसके लिए बीजेपी के द्वारा संजय शुक्ला पर आरोप लगाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button