ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
खेल

दिल्ली में आज भारत – अफगानिस्तान मुकाबला जानिए पिच रिपोर्ट वेदर कंडीशन प्लेइंग XI

इंदौर। क्रिकेट विश्व कप में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) का मुकाबला होगा। चेन्नई के विपरीत यहां की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल बताई जा रही है। ICC ODI World Cup 2023 का यह नौवां मुकाबला है जो दोपहर 2 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमें का विश्व कप में दूसरा मुकाबला

यह ICC वनडे विश्व कप 2023 में दोनों टीमों का दूसरा मैच है। अपने पहले मैच में भारत ने 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट (52 गेंद शेष रहते हुए) से हराया था।

इस तरह अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक खेले तीन वनडे मैचों में से दो में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच टाई रहा है।

वहीं, अफगानिस्तान ने अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जहां उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

  • भारत: (1) रोहित शर्मा (कप्तान), (2) ईशान किशन, (3) विराट कोहली, (4) श्रेयस अय्यर, (5) केएल राहुल (विकेटकीपर), (6) हार्दिक पांड्या, (7) ) रवींद्र जडेजा, (8) आर अश्विन, (9) कुलदीप यादव, (10) जसप्रित बुमरा, (11) मोहम्मद सिराज।
  • अफगानिस्तान: (1) रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), (2) इब्राहिम जादरान, (3) रहमत शाह, (4) हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), (5) मोहम्मद नबी, (6) नजीबुल्लाह जादरान, (7) अजमतुल्लाह उमरजई, (8) राशिद खान, (9) नवीन-उल-हक, (10) मुजीब उर रहमान, (11) फजलहक फारूकी

दिल्ली में आज बारिश की कोई आशंका नहीं है। दिनभर भरपूर धूप रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान 36 डिग्री से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दिन में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में लगभग 9 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने की उम्मीद है। बादल छाने की संभावना शून्य प्रतिशत है।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है। यहां की आउटफील्ड तेज है और बाउंड्री छोटी। इसके अलावा, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच स्पिनरों को मदद करती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीमों के लिए पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है

Related Articles

Back to top button