ब्रेकिंग
Terrorist Hamza Burhan Killed: PoK में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान; जनाजे में प... GTA 6 Release Date Confirm: आखिरकार खत्म हुआ इंतजार! इस दिन लॉन्च होगा ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6, रॉकस्टार ... Nautapa 2026: कब से शुरू हो रहा है नौतपा? जानिए सूर्य देव की प्रचंडता के इन 9 दिनों का धार्मिक महत्व Weight Loss Tips: चिया सीड्स को पानी में नहीं, इस चीज के साथ खाएं; तेजी से घटेगा वजन, एक्सपर्ट ने बत... Karnataka BJP President: कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष के लिए दिल्ली में हलचल तेज; विजेंद्र को दोबारा मिल स... Rajasthan Cabinet Decisions: राजस्थान में पेंशनर्स को बड़ी राहत; घर बैठे मोबाइल ऐप से दे सकेंगे जीवन... Nashik TCS Case: नासिक टीसीएस यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन; कोर्ट में 1500 पन्नों ... UP Power Crisis: 'आईना उठाने से पहले खुद देखो'—यूपी में बिजली कटौती पर अखिलेश यादव को ऊर्जा मंत्री क... Make in India: शिरडी में बनेगा निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा डिफेंस कॉम्प्लेक्स; हर साल तैयार होंगे 5 ला... Nuh Police Action: नूंह में दूल्हे को नोटों की माला पहनाई तो खैर नहीं; पुलिस पूछेगी पैसों का सोर्स, ...
दिल्ली/NCR

AAP को खत्म करना चाहते हैं पीएम मोदी, चला रहे फर्जी मामले’, अमानतुल्लाह से मिलने के बाद बोले केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के विधायक अमनातुल्लाह खान से मिलने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके घर पहुंचे हैं। ईडी की छापेमारी के बाद केजरीवल ने अमनातुल्लाह खान से मुलाकात की। इसके बाद सीएम केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे विधायक पर झूठे आरोप है, झूठी एफआईआर हुई है। एक भी पैसे का घोटाला नहीं निकला है। प्रधानमंत्री AAP को खत्म करना चाहते हैं।

पूरा मामला फर्जी है, 140 फैसले हमारे पक्ष में
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बाचतीच करते हुए कहा कि, “AAPविधायकों के खिलाफ 170 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 170 मामलों में से 140 फैसले हमारे पक्ष में थे। पिछले दो वर्षों से उन्होंने हमारे मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है।” उन्होंने संजय सिंह को गिरफ्तार किया और अमानतुल्ला खान के आवास पर भी छापेमारी की।मामला कोर्ट में है इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन मनीष सिसौदिया के केस की सुनवाई आपने सुनी तो जज के बार-बार कहने के बावजूद उन्होंने ऐसा नहीं किया। उनके पास एक भी सबूत है। उनके पास मनीष सिसौदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, इसका मतलब है कि पूरा मामला फर्जी है।”

ईडी की अमानतुल्लाह के घर पर रेड
बता दें कि, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में  वित्तीय हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामले केस दर्ज कराया था। इसी मामले में ईडी ने अमानतुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई की। खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए उन्होंने 32 लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया था। आरोप था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में आप विधायक ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया था।

Related Articles

Back to top button