ब्रेकिंग
Bitcoin Price Update: सोना-चांदी रह गए पीछे, बिटकॉइन ने रचा इतिहास; पहली बार 80,000 डॉलर के पार निकल... Online Gaming New Rules: ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी; नियम तोड़े तो होगी जेल और भ... Kedarnath and Pashupatinath Connection: केदारनाथ और पशुपतिनाथ का क्या है अद्भुत संबंध? जानें शिव के ... Slip Disc Remedies: स्लिप डिस्क की दिक्कत होगी दूर! भाग्यश्री ने शेयर किया 15 सेकंड का सीक्रेट वीडिय... NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ... Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली...
मनोरंजन

कृति और टाइगर के रोमांस के साथ अमिताभ का धांसू अंदाज, रिलीज हुआ ‘गणपत’ का ट्रेलर

इंदौर। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस कृति सेनन पिछले काफी समय से अपनी फिल्म ‘गणपत: ए हीरो इज बाॅर्न’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई। शेयर किए गए पोस्टर में टाइगर बॉक्सिंग मैच की ड्रेस में और कृति एक्शन भरे अंदाज में दिखाई दे रही थीं। वहीं, अब फाइनली मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में दर्शकों को टेक्नोलॉजी का काफी इस्तेमाल देखने को मिलेगा।

शानदार वीएफएक्स का इस्तेमाल

‘गणपत’ फिल्म में वीएफएक्स का काफी यूज किया गया है। इसकी आप छोटी सी झलक रिलीज किए गए ट्रेलर में भी देख सकते हैं। इस फिल्म का ग्राफिक्स एक्शन हॉलीवुड फिल्म की फील दे रहा है। मेकर्स ने इस फिल्म को काफी मोटे बजट में बनाया है। रिलीज हुए ट्रेलर में टाइगर का शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखा जा सकता है। कृति और टाइगर के अलावा अमिताभ बच्चन भी काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि गणपत के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर नहीं, बल्कि व्हाट्सएप चैनल पर शेयर किया गया

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वहीं, अब फैंस ‘गणपत’ के लुक्स पर अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ट्रेलर की लिंक आने के बाद सबसे पहले इसे फैंस की ओर से ही शेयर किया गया। यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन दिव्या खोसला की फिल्म ‘यारियां 2’ भी रिलीज होने वाली है। इतना ही नहीं कृति सेनन की बहन नुपूर की पहली फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों की टक्कर देखने को मिलने वाली है। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि कौन-सी फिल्म बाजी मारती है।

Related Articles

Back to top button