ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
मध्यप्रदेश

हिंदी भवन में किताब उत्सव का आयोजन, जनजातीय संग्रहालय में देखें चित्र प्रदर्शनी

भोपाल। शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शनिवार 14 अक्टूबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

पिंडदान, तर्पण व श्रीमद्भागवत कथा – श्री विश्राम घाट कमेटी ट्रस्ट, भोपाल द्वारा संरक्षित संस्कार सेवा समिति के तत्वावधान में 14 अक्टूबर तक निश्शुल्क एवं विधि विधान से पिंड दान, तर्पण कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुभाष नगर विश्राम घाट के गेट क्रमांक-चार के पास स्थित यज्ञशाला में रोजाना सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होता है। इसके अलावा श्राद्ध पक्ष के इन दिनों में यहां श्रीमद्भागवत का भी आयोजन रोज दोपहर 03 बजे से शाम छह बजे तक हो रहा है।

किताब उत्सव – राजकमल किताब उत्सव का आयोजन हिंदी भवन स्थित दो सभागारों में हो रहा है। किताब उत्सव के तहत नरेश मेहता कक्ष में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई है और महादेवी वर्मा कक्ष में विभिन्न साहित्यिक परिचर्चाएं हो रही हैं। समय सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक है।

चित्र प्रदर्शनी – मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार सचिन तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 42वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी अक्टूबर माह के अंत तक रहेगी। इसे दोपहर 12 बजे से शाम आठ बजे तक देखा जा सकता है।

जरी जरदोजी पोशाक प्रदर्शनी – मृगनयनी कबीरा, खादी एम्पोरियम जवाहर चौक में जरी जरदोजी पोशाक प्रदर्शनी का आयोजन मप्र हस्तशिल्प और हाथकरघा निगम की ओर से किया जा रहा है। समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से राज आठ बजे तक है।

सरस मेला – रीजनल सरस मेला का आयोजन भोपाल हाट परिसर में किया जा रहा है। इस मेले में देश के विभिन्न प्रांतों से आए स्वसहायता समूह अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु उपस्थित हैं। प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम को होते हैं। समय दोपहर एक बजे से रात 9.30 बजे तक है।

मधुमेह पर चिकित्सक सम्मेलन – आरएसएएडीआइ, एमपी चेप्टर की ओर से होटल रेडिसन,त्रिलंगा में मधुमेह पर डाक्टरों के लिए सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ राज्यपाल मंगुभाई पटेल दोपहर 12 बजे करेंगे। सम्मेलन में डाक्टर मधुमेह को लेकर कुछ जरूरी जानकारियां साझा करेंगे।

Related Articles

Back to top button