ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
मध्यप्रदेश

18 साल से अधिक उम्र के सेक्स वर्कर्स डालेंगे वोट, मतदाता सूची में जोड़ने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

बालाघाट। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर 18 वर्ष से अधिक आयु के सेक्स वर्कर्स के नाम जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। इसके लिए आयोग ने समस्त कलेक्टर को डिप्टी कलेक्टर अथवा महिला तहसीलदार को इस कार्य के लिये नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त करने के निर्देश दिए है।

मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे सेक्स वर्कर्स के नाम

जिले में नोडल अधिकारी सेक्स वर्कर्स के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के संबंध में आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्य के लिए राज्य स्तर पर उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. निमिशा जायसवाल को नियुक्त किया गया है। जबकि बालाघाट के लिए नोडल अधिकारी के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी डा. गिरीश कुमार मिश्रा ने डिप्टी कलेक्टर राजनंदनी शर्मा को नियुक्त किया है।

गाड़ी रोककर ब्लैक फ़िल्म व हूटर निकाल बनाया चालान

विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में पुलिस विभाग और विभिन्न दलों के अलावा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा भी वाहनों की आवश्यक जांच प्रारम्भ कर दी गई है। शुक्रवार को भी इस तरह की कार्रवाई जारी रही। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाले ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को 10 गाड़ियों से 10 हजार रुपये के चालान बनाए गए है। साथ ही ब्लैक फ़िल्म और हूटर निकालने के कार्य भी किए गए है।

Related Articles

Back to top button