ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
खेल

शोएब अख्तर ने विराट कोहली की कर दी इमरान खान के तुलना, टीम को दी हिदायत

लाहौर. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारतीय क्रिकेट को फॉलो करना चाहिए और इसकी शुरुआत होनी चाहिए कप्तान विराट कोहली से। पाकिस्तान को सीखना चाहिए कि कैसे कोहली अपनी टीम की कप्तानी करते हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने भारतीय टीम के बेहतर होते हुए देखा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम आक्रामक खेल के लिए जानी जाती है, हम डरकर नहीं खेलते। हम आक्रामक हुआ करते थे ऐसी टीम जो हमेशा ही टक्कर लेने को तैयार हो। चलिए, हम अपने कप्तान की तुलना भारतीय कप्तान से करते हैं। दोनों ही मिस्बाह और अजहर पाकिस्तान को बेहतर बनाने के लिए रास्ते तलाशने होंगे। रोड मैप ऐसा होना चाहिए कि वह विराट कोहली की टीम से बेहतर हो सकें।

अख्तर ने इस बात को भी बतााय कि कैसे इमरान खान खुद और टीम को बेहतर बनाने के लिए मेहनत किया करते थे ताकि पाकिस्तान की टीम एक क्वालिटी टीम बन पाए। पूर्व तेज गेंदबाज ने भारतीय कप्तान के फिटनेस को लेकर उनकी तारीफ की।

“(विराट) कोहली फिटनेस को लेकर बेहद सजग हैं और पूरी टीम उनकी इस चीज को फॉलो करती है। अगर एक कप्तान किसी चीज को लेकर सजग है और एक मानक स्थापित करता है तो उसकी टीम जरूर उसे फॉलो करती है।”

उन्होंने कोहली को पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान की तरह बताया और कहा, “मुझे लगता है ऐसा ही सबकुछ पाकिस्तान की टीम में भी हुआ करता था जब इमरान खान टीम के कप्तान थे। वह मैदान में आते थे और किसी कि बात नहीं सुनते थे, 10 राउंड दौड़ लगाया करते थे, 20 से 25 रेस किया करते थे। उसके बाद वह नेस्ट में 3 घंटे गेंदबाजी किया करते थे। ऐसे में टीम के बाकी खिलाड़ियों के लिए भी यह जरूरी हो जाता था को वो भी ऐसा कि करें।”

इमरान ज्यादा चालाकी से कप्तानी नहीं करते थे लेकिन उनको पता था कि मैच विनर्स कैसे टीम में लाना है। अब भारत भी ऐसा ही कुछ कर रहा है, देखिए कोहली की एडिट्यूट, वह बेहद ही खेल में डूबकर खेलते हैं और उनकी टीम के खिलाड़ी भी ऐसा ही करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button