ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
धार्मिक

Shardiya Navratri 2023: नवरात्र के नौ दिन पहनें इस रंग के कपड़े, देवी मां होंगी प्रसन्न

इंदौर।  हिंदू धर्म में नवरात्र एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। यह त्योहार अपने साथ एक अलग ही उत्साह लेकर आता है। अक्टूबर माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर को रात 11.24 बजे शुरू हुई और रविवार, 15 अक्टूबर को सुबह 12.32 बजे समाप्त होगी। यह त्योहार मंगलवार, 23 अक्टूबर 2023 तक मनाया जाएगा। 24 अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार मनाया जाएगा। इन नौ दिनों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस अवसर पर भक्तों को नौ दिनों तक मां दुर्गा के हर स्वरूप के अनुसार विशेष रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

नवरात्र शुरुआत

शारदीय नवरात्र का पहला दिन देवी शैलपुत्री की पूजा के लिए समर्पित है, जिनका पसंदीदा रंग सफेद है। इसलिए इस दिन भक्त सफेद रंग के कपड़े पहनें।

दूसरा दिन

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है, जिनका पसंदीदा रंग भी सफेद है।

तीसरा दिन

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है और भक्त लाल रंग के वस्त्र पहनें। लाल रंग शक्ति और प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

चौथा दिन

चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है, इस दिन भक्त गहरे नीले या बैंगनी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

पांचवा दिन

पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद या पीले वस्त्र पहनने की परंपरा है।

छठा दिन

छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन भक्त गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर देवी की पूजा कर सकते हैं।

सातवां दिन

सातवें दिन देवी के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है, जिसके लिए स्लेटी या भूरे रंग के वस्त्र पहने जाते हैं।

आठवां दिन

आठवें दिन, भक्त महागौरी माता की पूजा करने के लिए सफेद या बैंगनी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

नौवां दिन

नवमी तिथि के दिन भक्त हरे वस्त्र पहनकर देवी सिद्धिदात्री की पूजा कर सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button