ब्रेकिंग
Himachal Tourism: मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रह... Bhagalpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाह... West Bengal Politics: विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत... Monsoon Update 2026: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश ... Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड के वो 10 'रियल हीरोज', जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए दां... Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में अभी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जोर के झटके लगते देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के यह झटके नोएडा और गाजियाबाद में भी महसूस किए गए हैं। दो हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली-एनसीआर में धरती डोली है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में भूकंप इसी महीने 3 अक्टूबर को भी आया था। यह झटके राजधानी दिल्ली सहित आसपास के शहरों फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा में लगे हैं। रिक्टल स्केल (Richter Scale) पर भूकंप की तीव्रता 3.1 रही।

भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद जिला रहा

जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके शाम चार बजकर 8 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद जिला रहा है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में भूकंप इसी महीने 3 अक्टूबर को भी आया था। National Center for Seismology (NCS) की तरफ सेजानकारी दी गई है कि शाम 4 बजकर 08 मिनट पर हरियाणा के फरीदाबाद में आज भूकंप आया है। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। रविवार का दिन होने की वजह से कई लोग आज अपने घर पर ही मौजूद थे। लेकिन अचानक धरती के डोलने की वजह से लोग घबरा गए और अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। इससे पहले 3 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भी भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल गए थे। बताया गया हैकि शाम 4 बजकर 08 मिनट पर दिल्ली- एनसीआर में भूकंप के यह झटके महसूस हुए हैं।

भूकंप की तीव्रता 3.1

बताया जा रहा है कि फरीदाबाद क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर यह 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था। 3 अक्टूबर को नेपाल में भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता 6.2 थी। उस वक्त दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस हुए थे। बता दें कि धरती के अंदर 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती है्ं। बार-बार टकरानेकी वजह सेप्लेट्स के कोने मुड़ते हैं और ज्यादा दबाव बननेकी वजह सेप्लेट्स टूटने लगती हैं। जिसके बाद धरती के अंदर की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और इसी उथल-पुथल के बाद भूकंप आता है।

Related Articles

Back to top button