ब्रेकिंग
जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ... अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की नई पाबंदियों की तैयारी, राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'अपनी शर्तों पर खत्म ... झारखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: 23 और 24 अगस्त को इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी, IMD का... झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का बड़ा अभियान: 63 लाख से अधिक वोटरों को नोटिस जारी रामगढ़ के हेहल स्थित स्पंज आयरन फैक्टरी में भीषण टरबाइन ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 गंभी...
मनोरंजन

‘Tanhaji: The Unsung Warrior’: फिल्म का तीसरा गाना ‘घमंड कर’ रिलीज, युद्ध के लिए तैयार होते दिेखे सैफ और अजय देवगन

नई दिल्ली। अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान का फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ का तीसरा गाना ‘घमंड कर’ (Ghamand Kar Song) रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अजय देवगन और सैफ अली खान को युद्ध के लिए तैयार होता दिखाया गया है। गाने के बोल हैं ‘युद्ध कर भयंकर… घमंड कर’। इस गाने से पहले फिल्म के दो ट्रेलर और दो गाने रिलीज कर दिए गए हैं। ट्रेलर को देखने के बाद लोग तानाजी के रिलीज होने के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अजय देवगन की फ़िल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ की कहानी शिवाजी के सूबेदार तानाजी मालुसरे के ऊपर आधारित है। उन्होंने शिवाजी के लिए राजनीतिक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कोढ़ाणा किला जीता था। इस फ़िल्म में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ़ अली ख़ान स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं, इस फ़िल्म को ओम राउत ने निर्देशित किया है। फ़िल्म 10 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज़ होगी। वैसे 10 जनवरी को अजय देवगन का मुकाबला दीपिका पादुकोण से होने वाला है क्योंकि 10 जनवरी को ही दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ भी रिलीज हो रही है।

‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के बाद अजय देवगन कई और फ़िल्में आने वाली हैं। इसके बाद वह रोहित शेट्टी की फ़िल्म ‘सूर्यवंशी’ में डीएसपी बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अभिषेक दुधैया की ‘भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ और अमित शर्मा की ‘मैदान’ में काम रहे हैं। हालांकि, रोहित की फ़िल्म में अजय गेस्ट एपीयरेंस में नजर आएंगे। जबकि भुज की शूटिंग ख़त्म हो चुकी है। इसके अलावा अजय कई फ़िल्मों को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इसमें छलांग और बिग बुल मुख्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button