ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मध्यप्रदेश

आनलाइन खरीदारी करते समय ठगे न जाएं आप, ये तरीके अपनाते हैं ठग, रहें सावधान

ग्वालियर। नवरात्र प्रारंभ हो चुके हैं, इसके साथ ही फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। नवरात्र के बाद दशहरा, शरद पूर्णिमा, करवाचौथ फिर धनतेरस और दीपावली। फेस्टिव सीजन रौनक बाजार से लेकर आनलाइन तक दिख रही है। ज्वेलरी से लेकर कपड़ा, इलेक्ट्रानिक, आटोमोबाइल सेक्टर में खरीदारी शुरू हो गई है। आनलाइन खरीदारी हो रही है। आनलाइन खरीदारी में सबसे ज्यादा आकर्षक आफर भी मिल रहे हैं। ऐसे में ठग भी सक्रिय हैं, यह लोग ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लुभावने आफर्स का झांसा देकर लोगों को ठगा जा रहा है। अगर आप भी आनलाइन खरीदारी कर रहे हैं तो कुछ सावधानियां बरतें। वह तरीके जानिए….जिनके जरिये ठगी करते हैं ठग।

ठगी करने के यह तरीके अपना रहे ठग

1- सस्ता सामान: सबसे ज्यादा ठगी इस समय सस्ता सामान बेचने का झांसा देकर होती है। बड़ी-बड़ी इ-कामर्स कंपनियों की साइट को छोड़कर कई ऐसे प्लेटफार्म हैं, जहां ठग खुद को खरीदार बताकर पोस्ट डालते हैं। इसके बाद ठगी करते हैं। इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफार्म हैं। जिनपर सस्ता सामान बेचने का झांसा देकर ठग ठगी करते हैं। सस्ते सामान के झांसे में आकर लोग एडवांस रुपये डाल देते हैं और इनके साथ ठगी हो जाती है।

2- बोनस प्वाइंट: अब ठग बड़ी-बड़ी कंपनियों के नाम से एसएमएस और वाट्स एप प्रोफाइल बनाकर लोगों को मैसेज भेजते हैं। इसमें बोनस प्वाइंट का झांसा दिया जाता है। इन प्वाइंटस को कैश कराने के लिए लिंक दी जाती है, इसके अलावा कई बार सीधे फोन कर जानकारी ली जाती है। लोग फंस जाते हैं और इनके साथ ठगी हो जाती है।

3- बल्क आर्डर: ठगी का नया ट्रेंड सामने आया है, इसमें कुछ ठग अब खुद को सेना और पेरामिलिट्री फोर्स का अफसर बताकर सीएसडी कैंटीन के लिए बल्क आर्डर का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं, इसमें दुकानदारों को आर्डर देकर फंसाया जा रहा है, फिर भुगतान के नाम पर लिंक भेजी जाती है, इसके जरिये ठगी की जाती है।

4- लोन: पर्सनल लोन धारकों की लिमिट बढ़ाने और चंद मिनट में लोन का झांसा देकर ठगी हो रही है। इसके जरिये यह लोग बैंक खाते में रकम भेजने के नाम पर पूरी जानकारी हासिल करते हैं और ठगी करते हैं।

ऐसे बचें:

  • जब भी आनलाइन खरीदारी करें सिर्फ बड़ी इ-कामर्स कंपनियों की साइट के जरिये ही ठगी करें।
  • जिस साइट से खरीदारी कर रहे हैं उसके आगे यह जरूर देख लें कि उसके आगे एचटीटीपीएस लगा हो। सिर्फ एचटीटीपी लगा है तो खरीदारी न करें।
  • सामान खरीदें तो एडवांस भुगतान न करें। भुगतान के लिए कैश आन डिलीवरी का ही आप्शन चुनें।

Related Articles

Back to top button