ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

‘हमें यहां से निकाल लें’, हमास आतंकियों ने अगवा इजराइली लड़की का वीडियो किया जारी

इजराइल और फिलिस्तीन की बीच भीषण जंग जारी है। सात अक्टूबर को आतंकी संगठन हमास ने इजराइल की सीमा में घुसकर पांच हजार रॉकेट दागकर हमला बोल दिया था जिसके बाद इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने धमकी देते हुए कहा थाकि इस बार हम फिलिस्तीन को मिट्ठी में मिला देंगे। हमास आतंकियों ने कई इजराइली और विदेशी नागरिकों को अगवा कर लिया था। हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें लड़की ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं मिया शेम हूं। मेरी उम्र 21 साल है। मैं गाजा में हूं।मेरे घायल हाथ का इलाज किया गया और इस दौरान सर्जरी में 3 घंटे का वक्त लगा। ये लोग हमारा ध्यान रख रहे हैं। इस वीडियो पर इजराइल ने पलटवार करते हुए कहा कि आतंकी खुद को इंसान दिखाने की कोशिश कर रहा हैं।

‘ये लोग उनका ध्यान रख रहें है, सबकुछ ठीक है’
वीडियो में आप देख सकते है कि मिया के दोनों हाथों पर पट्टियां बंधी हैं और एक व्यक्ति मिया के हाथों पर पट्टी बांध रहा है लेकिन उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। मिया कहती है कि, ‘ये लोग उनका ध्यान रख रहें है और मेरा इलाज कर रहे हैं। सबकुछ ठीक है।’ मिया ने कहा कि, ‘मैं बस ये चाहती हूं कि जितना जल्दी हो सके मैं अपने घर वापस चली जाऊं। कृपया करके हमें यहां से निकाल लें।’ हमास के आतंकियों ने बीते दिनों इजराइल के सेडरोट शहर में मिया समेत कई लोगों का अपहरण किया था। वहीं, हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड का कहना है कि समूह ने 200 कैदियों को रखा है और बाकी को गाजा पट्टी में अन्य प्रतिरोध गुटों ने पकड़ लिया है।

‘आतंकी खुद को इंसान दिखाने की कोशिश कर रहा’
हमास के इस वीडियो को लेकर इजराइली सेना का भी रिएक्शन सामने आया है। आईडीएफ ने एक पोस्ट में लिखा कि, बीते हफ्ते मिया को अगवा किया गया था। आईडीएफ ने इसकी जानकारी मिया के परिवार को दे दी थी और वह लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में है। हमास इस वीडियो के जरिए अपने आप को इंसान दिखाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन यह खूंखार संगठन संगठन है और महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की हत्या और उनके अपहरण के लिए जिम्मेदार है। इजराइली सेना का कहना है कि वह मिया सहित सभी अगवा लोगों को वापस लाने के लिए एक खूफिया ऑपरेशन चला रही है।’

जंग में 4,000 लोग मारे गए
उल्लेखनीय है कि गत 07 अक्टूबर को, हमास ने गाजा पट्टी से सटे इजरायली शहरों पर भारी हमला किया। जिसके जवाब में इजरायल को गाजा पर जवाबी हमले शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इजरायल-गाजा में चल रहे संघर्ष के दसवें दिन में दोनों पक्षों के लगभग 4,000 लोग मारे गए हैं।

Related Articles

Back to top button