ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

उमरिया में युवकों पर हमला, महिला को घर से निकाला

उमरिया। इंदवार के हरदुआ में एक युवा के साथ रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दोनों तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है। मारपीट की यह घटना प्रहलाद यादव पिता बालकरण यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम हरदुआ के साथ हुई है। पुलिस ने नीरज यादव और रामहित यादव निवासी ग्राम हरदुआ के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

घर के सामने रोककर आरोपितों ने पीटा

पुलिस ने बताया कि प्रहलाद यादव कहीं जा रहा था इसी दौरान अपने घर के सामने उसे रोककर नीरज यादव और रामहित यादव ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने प्रहलाद यादव की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी अपराध दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष की तरफ से नीरज यादव ने आरोप लगाया है कि उसके साथ प्रहलाद यादव, अमित यादव, शंखू यादव और राजकुमार यादव सभी लोगों ने मिलकर मारपीट की है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी अपराध दर्ज कर लिया है और मामले को जांच में ले लिया है।

ससुराल में की गई नवविवाहिता से मारपीट

मानपुर के सोनी मोहल्ला निवासी नवविवाहिता के साथ ससुराल में बुरी तरह से मारपीट की गई है। इस मामले में पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मारपीट प्रिया सोनी पति सागर सोनी उम्र 21 साल निवासी सोनी मोहल्ला के साथ हुई है। प्रिया सोनी की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सागर सोनी, सरदार बहादुर सोनी, शुभम सोनी, सीमा सोनी, सपना सोनी सभी निवासी सोनी मोहल्ला मानपुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि मारपीट करने वाले सभी ससुराली एकमत होकर प्रिया सोनी के साथ बुरी तरह से मारपीट कर रहे थे। उसके साथ गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी।

पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी

कोतवाली के रोहनिया में युवक के साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने बताया कि अशोक बैगा पिता सुखसेन बैगा उम्र 35 साल निवासी ग्राम सिंहपमर के साथ कमलभान सिंह निवासी ग्राम रोहनिया ने मारपीट की। कमलभान सिंह ने जान से मारने की धमकी भी दी है। अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button