ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
लाइफ स्टाइल

इस वीकेंड बनाएं पालक राइस, करेंगे सभी पसंद

सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम व्यंजन का स्वाद चखने का एक अलग ही मज़ा होता है। इस मौसम में कुछ नया खाने को मिल जाए तो अधिक बोलने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती है। ऐसे में अगर आप आने वाले वीकेंड में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इस बार पालक राइस की रेसिपी ज़रूर ट्राई करें। यह एक बेहद ही स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे एक बार चखने के बाद आप बार-बार घर पर बनाना चाहेंगी। इसे बनाना बेहद ही आसान है और इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है,

सामग्री
बासमती चावल-2 कप
पालक-2 कप
प्याज-1 कटा हुआ
काली मिर्च-5-7
तेजपत्ता-2
इलायची-2
नमक-स्वादानुसार
घी-2 चम्मच
दालचीनी स्टिक-1/2 इंच
अदरक-लहसुन पेस्ट-1 चम्मच
जीरा-1/2 चम्मच
हल्दी-1/2 चम्मच

बनाने का तरीका

1. पालक राइस बनाने से पहले बासमती चावल को अच्छे से साफ करके एक से दो कप पानी में भिगोकर अलग रख दें। इधर पालक को भी अच्छे से साफ करके बारीक़-बारीक़ काटकर रख लें।
2. इसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें एक चुटकी नमक डालकर पालक को डालें और हल्का उबालकर किसी बर्तन में निकाल लें। इसके बाद एक कुकर में घी डालकर गर्म करें।
3. घी गर्म होने के बाद उसमें काली मिर्च, इलायची, तेजपत्ता, दालचीनी स्टिक और जीरा डालकर कुछ देर भून लें। (बनाएं पालक का परांठा) कुछ देर भूनने के बाद इसमें प्याज के साथ हल्दी, नमक, अदरक-लहसुन पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालकर कुछ देर पका लें।

4. लगभग 4 मिनट मसाला पकने के बाद पानी में से चावल को निकालकर कुकर में डालें और एक से दो बार अच्छे से चलाकर मसाले को मिक्स कर लें।
इसके बाद कुकर में लगभग 2 कप पानी के साथ उबले पालक को डालें और 2 सीटी लगने के बाद गैस को बंद कर दें। जब कुकर से प्रेशर निकल जाए तो चावल को किसी प्लेट में निकालकर सर्व करें।

Related Articles

Back to top button