ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

अब उत्तर भारत में मानसून की होगी दस्तक; पंजाब-हरियाणा, दिल्ली समेत इन राज्यों में बरसेंगे मेघा

नई दिल्ली।  धीरे-धीरे मानसून देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। तीन जून को केरल में पहुंचने के बाद कई राज्यों में मानसूनी बारिश हो चुकी है। पूरा दक्षिण मानसून की झमाझम बारिश में भीग चुका है। उधर, महाराष्ट्र भी भारी बारिश के चलते पानी-पानी हो गया है। मानसून के यहां पहुंचने के बाद आर्थिक राजधानी मुंबई समेत कई इलाकों में जलभराव जैसी दिक्कतों का लोगों को सामना करना पड़। बीते दिन रविवार को भी यहां के कई इलाकों में बारिश दर्ज हुई है। वहीं कई राज्यों में प्री-मानसून गतिवधियां भी तेजी हो गई है। मध्य प्रदेश में तो समय से पहले ही मानसून पहुंच चुका है, जिसके बाद यहां पर झमाझम मेघा बरसें। वहीं उत्तर भारत में आज या कल तक मानसून पहुंच जाएगा।

आज दिल्ली और हरियाणा समेत इन इलाकों में पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग की तरफ से दो तीन पहले ही इसकी भविष्यवाणी करते हुए कहा गया था कि दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में 13-14 जून को मानसून पहुंच जाएगा। 13 जून को हरियाणा के रोहतक समेत कई इलाकों में बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश और आंधी की गतिविधि 15-16 जून तक और बढ़ सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान चंडीगढ़ सहित पंजाब, हरियाणा में छिटपुट भारी बारिश (6-7 सेमी) के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (1-3 सेमी) जारी रह सकती है। इस दौरान दौरान बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

वहीं झारखंड में तो यहां तो मानसून पहले ही पहुंच चुका है। यहां के मौसम की बात करें तो यहां पर सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। हवा में आद्रता का स्तर 100 प्रतिशत है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद की मानें तो सोमवार को पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा सरायकेला-खरसांवा खूंटी रांची बोकारो रामगढ़ धनबाद हजारीबाग गुमला दुमका में भारी बारिश के आसार हैं।

उधर, बंगाल की खाड़ी में बने दबाव से प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। यूपी के बरेली में दूसरे दिन रविवार को भी जमकर बरसात हुई। सुबह तो आसमान साफ रहा, लेकिन दोपहर होते-होते काले बादल घिर आए और जमकर बरसे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले करीब चार दिन और भी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अगले 72 घंटे में मानसून पहुंच सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि मानसून मध्य प्रदेश को पार कर चुका है। ऐसे में प्रदेश में इसे पहुंचने में तीन दिन लग सकते है

Related Articles

Back to top button