ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

Croatia के इस शहर में मात्र 12 रुपये में मिल रहा है घर, रहते हैं 2,250 लोग

नई दिल्ली। अगर आप ऐसी घर की तलाश में हैं जहां आबादी कम हो, शांति हो और आस पास का वातावरण हरा-भरा हो तो उत्तरी क्रोएशिया का एक शहर आपके लिए सही जगह है। यहां जनसंख्या कम होने से खाली पड़े घरों को बेचा जा रहा है। लेग्राड नामक शहर जो कभी क्रोएशियाई क्षेत्र में दूसरा सबसे बड़ा जनसंख्या केंद्र रहा है, फिलहाल लोगों के यहां से घरों के खाली करके जाने से मकानों को सस्ते दाम में बेचा जा रहा है। एक घर की कीमत एक कुना (16 अमेरिकी सेंट) मतलब भारतीय रुपये में 12 रुपये से भी कम तय की गई है। यह शहर एक सदी पहले ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य के विघटन के बाद से लगातार जनसंख्या गिरावट का सामना कर रहा है।

शहर के मेयर इवान सबोलिक ने कहा, अन्य स्थानों के लिए परिवहन से जुड़ने के बाद हम सीमावर्ती शहर में बदल गए। तब से आबादी धीरे-धीरे गिर रही है। हरे-भरे खेतों और जंगल से घिरा यह शहर हंगरी की सीमा के पास है और इसमें लगभग 2,250 लोग रहते हैं।

मेयर ने बताया कि पहली बार में शहर में खाली पड़े 19 मकानों और कंस्ट्रक्शन साइट्स को बेचने की तैयारी हुई जिसमें 17 मकान अब तक बिक चुके हैं, इन्हें एक कुना ($0.16) प्रत्येक की कीमत पर बेचा गया।

मेयर ने बताया कि प्रस्तावित मकान विभिन्न अवस्थाओं में जर्जर अवस्था में हैं। कुछ आधे खंडहर हैं, जिनमें खिड़कियों और दरवाजों की कमी है उनकी दीवारें मोल्ड से ढकी हुई हैं। मेयर का कहना है कि नगर पालिका ने कहा कि वह किसी भी आवश्यक नवीनीकरण के लिए 25,000 कुना का भुगतान करेगी, और निजी स्वामित्व वाले घर खरीदने के इच्छुक नए निवासियों के लिए शहर कीमत का 20% या 35,000 कुना तक कवर करेगी।

Related Articles

Back to top button