ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
देश

धीमा हो रहा महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप, 24 घंटों में आए 70,421 नए मामले व 3,921 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप अब देश में शांत होता दिख रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 70,421 नए मामले आए और 3,921 संक्रमितों की मौत हुई। 31 मार्च के बाद संक्रमण का सबसे कम आंकड़ा आज दर्ज किया गया है। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,95,10,410 हो गया और मरने वालों की संख्या 3,74,305 हो गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह महामारी से जुड़े ताजा आंकड़ों को जारी किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में 1,19,501 संक्रमित स्वस्थ हो अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। इसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,81,62,947 हो गई। वहीं अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,73,158 है। 16 जनवरी से देश में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। इसके तहत अब तक कुल टीकाकरण का आंकड़ा 25,48,49,301 है जिसमें से 14,99,771 वैक्सीन गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में रविवार तक कोरोना वायरस के लिए 14,92,152 सैंपल टेस्ट किए गए। इसके बाद अब तक देश में कुल टेस्ट किए गए सैंपल का आंकड़ा 37,96,24,626 है।

Related Articles

Back to top button