ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 9,371 करोड की संपत्ति बैंकों को ट्रांसफर

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।  धोखाधड़ी के कारण हुए नुकसान की भरपाई  करने के लिए इन तीनों की  9,371 करोड़ रुपये की संपत्ति सरकारी बैंकों को ट्रांसफर कर दी गई है। ईडी ने कहा कि विजय माल्या और पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामलों में बैंकों की 40 फीसदी राशि पीएमएलए के तहत जब्त किए गए शेयरों की बिक्री के जरिए वसूली गई।

शेयरों की बिक्री के जरिए हुई वसूली 
ईडी द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक  पीएमएलए के तहत विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के मामले में न केवल 18,170.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की, बल्कि 9371.17 करोड़ रुपये की कुर्की / जब्त संपत्ति का एक हिस्सा भी पीएसबी और केंद्र सरकार को ट्रांसफर कर दिया गया है।

माल्या को जल्द लाया जाएगा भारत
इस समय विजय माल्या लंदन में, नीरव मोदी लंदन की जेल में और मेहुल चोकसी को डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया है। तीनों को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण अनुरोध यूके और एंटीगुआ-बारबूडा भेजा जा चुका है। माल्या को यूके सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की अनुमति नहीं मिली है, जिसके कारण वह बहुत जल्द भारत लाया जाएगा।

बैंक पहले भी कर चुके हैं रिकवर 
बैंक अब तक इन तीनों से 1357 करोड़ रुपए पहले ही रिकवर कर चुका है।  8441.5 करोड़ ईडी की तरफ से ट्रांसफर किए जाने के बाद बैंकों की कुल रिकवरी 9041.5 करोड़ रुपए हो जाती है। इसके अलावा 329.67 करोड़ की संपत्ति और सीज की गई है। इस तरह यह आंकड़ा बढ़कर 9371.17 करोड़ का हो जाता है.

Related Articles

Back to top button