ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

रायपुर पुलिस की पूछताछ में कालीचरण ने कहा वीडियो जारी कर सरेंडर करना चाहते थे

रायपुर। एक दिन की रिमांड पर लिए गए कालीचरण ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रायपुर से फरार होने के बाद सरेंडर करना चाहते थे। इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में कालीचरण ने कई प्रश्नों को जवाब दिए। कालीचरण से फरारी को लेकर सवाल पूछा गया। इसमें कालीचरण ने कहा कि वह बागेश्वर धाम में दर्शन के बाद एक वीडियो जारी कर खुद सरेंडर करने की तैयारी में था। इससे पहले पुलिस पहुंच गई और गिरफ्तार कर लिया।

समर्थक भी पहुंचे थे

गिरफ्तारी की जानकारी के बाद कालीचरण के समर्थक इंदौर और अकोला से पहुंचे। इंदौर के एक समर्थक ने बताया कि गिरफ्तार के पहले वे सब कालीचरण से मिलने के लिए पहुंचने वाले थे। इससे पहले मीडिया में गिरफ्तारी की खबरे चलने लगी। जिसके बाद सब रायपुर पहुंचे।

गांव के पड़ोसी पहुंचे कालीचरण से मिलने

कालीचरण का मूलत: गांव महाराष्ट्र के अकोला में है। वहां से पांच लोग आए थे। उन्होंने कालीचरण से जुड़ी कई अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कालीचरण के भाई कि मेडिकल स्टोर की दुकान है। वहीं दो बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी है। शुरू से ही वे काली के भक्त थे। गांव में भी उनको काली नाम से ही सब लोग बुलाते हैं।इससे पहले कभी किसी मामले में जेल नहीं गए हैं।

चेन्नई और खजुराहो में आश्रम

मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में कालीचरण का अकसर आना जाना रहता था। सबसे ज्यादा वे चेन्नई में रहे हैं। जहां उनका आश्रम भी है। वहीं खजुराहो में भी आश्रम है। कालीचरण ज्यादा समय दोनों जगह पर बिताते हैं।

Related Articles

Back to top button