ब्रेकिंग
Indore Metro News: टीबीएम मशीन से होगी भूमिगत सुरंग की खुदाई, गोयल नगर के रहवासियों ने हाईकोर्ट जाने... Punjab School Van Crash Update: बरेटा हादसे में घायल वैन चालक बाबी सिंह ने तोड़ा दम, एक दर्जन बच्चे ... Racist Attack on Punjabi in America: रेस्ट लेन में आराम कर रहे ड्राइवर पर गोरे हमलावर ने किया जानलेव... Generator Gas Leak in Amritsar: महान सिंह गेट इलाके में बड़ा हादसा, जहरीली गैस से एक व्यक्ति की मौत,... Jalandhar Police Action: तस्कर के घर बुलडोजर चलाने पहुंची पुलिस, फरार आरोपी घर में सोता मिला; पुलिस ... Jalandhar News Update: 'ईजी रजिस्ट्रेशन' बना 'डिफिकल्ट रजिस्ट्रेशन', कांग्रेस नेता जगजीत सिंह लक्की ... Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के नए दाम जारी, जानें जालंधर सराफा बाजार और MCX पर क्या है सोने-... Ikra Hasan on Saharanpur Mosque: कैराना सांसद ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- दंगा कराना चाहत... Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन...
देश

हादसे रोकने की कवायद: रायपुर पुलिस वाहन चालकों से भरा रही है सड़क सुरक्षा संकल्प

रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों से संकल्प पत्र भरा रही है। संकल्प पत्र पर दस्तखत कराने के बाद वाहन चालकों को एक पंपलेट देकर उसका मोबाइल से फोटो खीच रहे हैं। यह अभियान 26 दिसंबर से शुरू हुआ था।

नए साल के पहले दिन एक जनवरी को सड़क सुरक्षा संकल्प के रूप में सभी चौक चौराहों में मनाया जा रहा है। जिसमें दो पहिया से निकलने वाले लोगों को रोक करके उन्हें सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जा रही है। वहीं उनसे संकल्प पत्र भी भरवाया जा रहा है। सुनो रायपुर के तहत यह अभियान चलाया जा रहा। लोगों को जागरूक किया गया। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने खुद संकल्प पत्र भरा।

पुलिस ने संकल्प पत्र के बारे में बताया कि लोग सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होने का खतरा रहता है। वहीं बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाते समय हादसा होने पर जान जाने का खतरा अधिक होता है।

संकल्प में यह बातें

– वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे

– चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करेंगे – बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाएंगे तेज गति से वाहन नहीं चलाएंगे

– नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे और ना अपने किसी दोस्त को चलाने देंगे

– नाबालिक बच्चों को वाहन नहीं चलाने देंगे

– गलत लेन में गाड़ी ले जाकर ट्रैफिक अव्यवस्थित नहीं करेंगे

– फ्री लैफ्ट ब्लॉक नहीं करेंगे

– गाड़ी ऐसी जगह खड़ी करेंगे जिससे किसी अन्य लोगों को तकलीफ हो

-रॉन्ग साइड गाड़ी नहीं चलाएंगे और ना ही रेड लाइट जंप करेंगे।

Related Articles

Back to top button