ब्रेकिंग
Chhattisgarh Engineer Strike: जैजैपुर में इंजीनियर से मारपीट के बाद गरमाया माहौल; पूरे प्रदेश में आं... Balrampur PWD News: निर्माण कार्यों की धीमी गति पर भड़के PWD सचिव मुकेश बंसल; ठेकेदारों को नोटिस और ... Education News Bastar: बस्तर के छात्रों के लिए बड़ी सौगात; हवाई जहाज से चेन्नई जाकर सीखेंगे अत्याधुनि... Dantewada News: कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव का अतिदुर्गम क्षेत्रों का दौरा; पहाड़ और नदी पार कर पहुंचे ... Kanker Education News: कचरा शेड में पढ़ने को मजबूर मासूम; जर्जर स्कूल भवन के चलते बंगोघोड़ियां गांव क... Chhattisgarh News: मुंगेली के सरगांव स्थित प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना; झुलसे मजदूरों को किया गया र... Chhattisgarh Murder Case: दुर्ग में पत्थर और कटर से युवक को मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने कुएं में फ... Ludhiana ATM Theft: बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM से 17.98 लाख की चोरी; पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्... Ajnala BSF Operation: अजनाला में बीएसएफ की बड़ी कामयाबी; भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद Punjab State Lottery Result: बठिंडा में टैक्सी चालक की खुली किस्मत; डियर समर बंपर लॉटरी में जीता 3 क...
देश

टीकाकरण में 22 जून को 40 फीसदी की कमी आई, दुनिया की सबसे बड़ी गिरावट है: कांग्रेस

 कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि देश में 21 जून को टीकों की 80 लाख से अधिक खुराक दिए जाने के अगले दिन ही इसमें 40 फीसदी गिरावट आ गई और भारत दुनिया का इकलौता देश है जहां टीकाकरण में इतनी ज्यादा गिरावट देखी गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सवाल किया कि आखिर किसे मूर्ख बनाया जा रहा है ? उन्होंने मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों के टीकाकरण का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों के टीकाकरण का आंकड़ा : 20 जून को 692 लोगों को टीका लगा, 21 जून को 16.93 लाख लोगों को टीका लगा और 22 जून को 4,842 लोगों को टीका लगा। हम किसे मूर्ख बना रहे हैं?”

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ‘दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान’ के लिए खुद का धन्यवाद करवाने के 24 घंटे बाद कोविड टीकाकरण में 40 फीसदी की गिरावट आई। दुनिया में हम इकलौते देश हैं जहां इतनी तेज गिरावट देखी गई है। धन्यवाद मोदी जी।” गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 21 जून को एक दिन में कोरोना वायरस के 88.09 लाख टीके लगाने की ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ हासिल की और करीब 64 प्रतिशत खुराकें ग्रामीण इलाकों में दी गईं।

Related Articles

Back to top button